वार्ड संख्या 39 में पार्षद कार्यालय का भव्य उद्घाटन समस्याओं के समाधान और विकास का नया संकल्प।

वार्ड संख्या 39 में पार्षद कार्यालय का भव्य उद्घाटन समस्याओं के समाधान और विकास का नया संकल्प।

पाथरडीह स्थानीय जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए वार्ड नंबर 39 में एक नए पार्षद कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। भौंरा जूता गेट टाटा के समीप स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 24 मई 2026 को शाम 6:00 बजे इस कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संतोष महतो राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, टाटा रीजनल कमेटी के सचिव सह केंद्रीय कोषाध्यक्ष उपस्थित थे। उन्होंने फीता काटकर कार्यालय का आधिकारिक उद्घाटन किया और इस पहल की सराहना की।
जनता से किया वादा पूरा पार्षद चंदन महतो
उद्घाटन के बाद मीडिया से बात करते हुए स्थानीय पार्षद चंदन महतो ने कहा कि चुनाव के समय उन्होंने जनता से कार्यालय खोलने का जो वादा किया था, आज उसे पूरा कर दिया गया है।
यह कार्यालय पूरी तरह से वार्ड नंबर 39 की जनता को समर्पित है। प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कार्यालय खुला रहेगा। किसी भी नागरिक को कोई परेशानी हो, तो वे यहाँ आकर लिखित आवेदन दे सकते हैं। उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
प्राथमिकताएं शिक्षा, पानी और प्रदूषण के खिलाफ जंग
पार्षद ने क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी तीन मुख्य प्राथमिकताओं को रेखांकित किया
शिक्षा पर जोर उन्होंने शिक्षा के महत्व को सर्वोपरि बताते हुए कहा शिक्षा बहुत जरूरी है, शिक्षा नहीं तो कुछ भी नहीं। उन्होंने हर घर में शिक्षा की अलख जगाने की बात कही।
हर घर नल योजना क्षेत्र में पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए ‘घर-घर नल योजना’ के तहत पानी की समस्या का स्थाई समाधान करने का भरोसा दिलाया।
प्रदूषण के खिलाफ सख्त रुख: क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि इसके निवारण के लिए BCCL बीसीसीएल को लिखित आवेदन दिया जाएगा। अगर बीसीसीएल प्रबंधन ने इस पर उचित कदम नहीं उठाया, तो जनता के हक के लिए जोरदार धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
गरिमापूर्ण उपस्थिति। इस उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से
हरेंद्र महतो,शिव प्रकाश सिंह,गोलू महतो
मनोज महतो,नवीन लाल,शक्ति महतो,विष्णु महतो,शेख अमजद
समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। सभी ने इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि अब वार्ड की समस्याओं का तेजी से समाधान होगा।
जोशी न्यूज के लिए पाथरडीह से रिपोर्टर मुजाहिद की खास रिपोर्ट।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000