कांग्रेस सशक्तीकरण अभियान मिशन के तहत सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में हुई आवश्यक बैठक।

*कांग्रेस सशक्तीकरण अभियान मिशन के तहत सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में हुई आवश्यक बैठकl*

*धनबाद लोक सभा के सभी विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस गतिशील है अजय कुमार दुबे*

*जिले के सभी विधानसभा में बूथ स्तर पर लोगों को जोड़ कर करेंगे संगठन को मजबूत: संतोष सिंह*

*कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की रिढ़ -जमीनी कार्यो से ही प्रत्याशियों की जीत होगी सुनिश्चित: राशिद रजा अंसारी*

#सिंदरी/धनबाद: आज दिनांक 11 अक्टूबर 2023 को सिंदरी विधानसभा क्षेत्र बीआईटी सामुदायिक भवन में कांग्रेस संगठन सशक्तिकरण अभियान मिशन के तहत एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक की अध्यक्षता लोकसभा समन्वय समिति के संयोजक अजय कुमार दुबे और संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया वजिसमें कार्यकर्ताओं ने आए हुए सभी कांग्रेस नेता, पदाधिकारियों का फुल माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत।

बैठक में धनबाद लोकसभा संयोजक अजय कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, कांग्रेस नेत्री सह सिंदरी प्रभारी शाहिदा कमर सहित कांग्रेस पदाधिकारियों व सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल।

#बैठक को संबोधित करते हुए *धनबाद लोकसभा संयोजक अजय कुमार दुबे* ने संगठन सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि धनबाद के सभी छः विधान सभा सीटों पर चुनौती को देखते हुए, एकजुटता के साथ हमें संगठन को चुस्त -दुरुस्त करना है। शहर की बूथ कमेटी से पंचायतों तक संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे सिंदरी विधान सभा के सभी क्षेत्र में बुथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के लिए स्थानीय वरीय कांग्रेस नेताओ को बुथ प्रभारी बनाने पर जोर दिया । जिसमें अलग -अलग विधानसभा चुनाव में कैसे अपेक्षित परिणाम आए इस पर सांगठनिक तौर पर मंथन किया गया ।

*कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह* ने कहा कि सभी कांग्रेसजन एकजुटता के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। केन्द्र की विफल झूठ की मोदी सरकार से अब लोगो का मोहभंग हुआ है। देश की जनता मोदी सरकार की चाल, चेहरा और चरित्र को समझ चुकी हैं। निश्चित रूप से आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। कहा कि हमें जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में बुथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत करना हैं।

कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने मिशन 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सभी कांग्रेसजनों से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की रिढ़ हैं उनके द्वारा मजबूती से किए गए जमीनी कार्यों से ही हम आगामी चुनाव में अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कर सकतें हैं।

#कांग्रेस नेत्री सह सिंदरी प्रभारी शाहिदा कमर ने महिला संगठन सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि धनबाद लोकसभा में संगठन को मजबूत, धारदार व सशक्त बनाने की दिशा में हम महिला कार्यकर्ताओं को भी एक जुटता के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाने की जरुरत हैं। आने वाले 2024 के लोस चुनाव में इंडिया गठबंधन को हम सब मिलकर जीत दिलाने का काम करेंगे।

#बैठक में,,,,,
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव मदन महतो, सिंदरी विधान सभा प्रभारी शाहिदा कमर
,

महेन्द्र कुमार दुबे
रविन्द्र वर्मा
संजय महतो
, दिलीप मिश्रा
, संतोष चौधरी
, किटीट भुषण
, नरेन्द्र शर्मा
विदेशी सिंह
पुरनेदु सिंह
मोईन अंसारी
, अनिल साव
, मथु मोदक
, अनिल सिंह
टिनकु अंसारी
मनोज हाडी
इंदु अंसारी
, गोपाल तिवारी
सियाकानत दुबे
, प्रभाष पांडे
, अजय सिंह
, मधु फिलिप्स
, सुखदेव हादसा , हरिश्चन्द्र दुबे
शाहीद कमर
बद्री सिंह
, सनातन मंडल
ललन ठाकुर
सत्यानंद पान्डे
भवदीय
*संतोष कुमार सिंह*
जिलाध्यक्ष
धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000