टुंडी और पूर्वी टुंडी के सुदूरवर्ती इलाकों का मथुरा प्रसाद महतो ने किया दौरा, विकास कार्यों का जायजा

टुंडी और पूर्वी टुंडी के सुदूरवर्ती इलाकों का मथुरा प्रसाद महतो ने किया दौरा, विकास कार्यों का जायजा

टुंडी विधानसभा क्षेत्र के टुंडी एवं पूर्वी टुंडी प्रखंड के विभिन्न सुदूरवर्ती क्षेत्रों का आज दौरा कर मथुरा प्रसाद महतो ने जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, ग्रामीणों की समस्याओं, विकास कार्यों तथा जनसुविधाओं की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।

इस मौके पर धनबाद के उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज और जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री विकास पालीवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इनके अलावा दोनों प्रखंडों के अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी, पंचायत सचिव समेत तमाम पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित थे।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों के साथ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। ग्रामीणों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने, विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि हमारा संकल्प है कि टुंडी विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवों तक विकास की रोशनी पहुंचे और हर ग्रामीण को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000