पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

सिंदरी नगर अध्यक्ष राज बिहारी यादव के अध्यक्षता मे भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं देश की लौह महिला स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर सिंदरी नगर अध्यक्ष राज बिहारी यादव ने कहा कहा कि इंदिरा गांधी जी का साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। देश के विकास, गरीबों, किसानों और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उनके योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता।

आज हम सभी उनके आदर्शों पर चलने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी बिदेशी सिंह, दिलीप मिश्रा, जिला महासचिव अजय सिंह, पूर्व जिला सचिव एवं सिंदरी नगर अध्यक्ष राहुल राज, सेवादल से पुरनेन्दु सिंह,जिला सचिव सुखदेव हांसदा, उपाध्यक्ष सुबोध पाण्डे, सत्येंद्र सिंह, मो. हकीम,मनोज घोस,मो. सेमस,सिंदरी नगर सचिव नकुल वर्मा,मुन्ना पाण्डेय, सैलेश पंडित,संजय यादव, उपेंद्र सिंह, रितेश कुमार, महेंद्र यादव,मथुरा यादव के साथ अनेको कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000