जोशी न्यूज़ का बड़ा खुलासा सेल टासरा परियोजना में करीब एक लाख पेड़ों की कटाई का आरोप, दस लाख पौधे लगाने का हिसाब कहां है ओबी डंपिंग और खुली खदानों ने उजाड़ी हरियाली।

धनबाद। सेल टासरा परियोजना में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जोशी न्यूज़ की विशेष पड़ताल में कई गंभीर सवाल सामने आए हैं। परियोजना क्षेत्र में जगह-जगह पहुंचकर जोशी न्यूज़ की टीम ने जमीन पर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय आम जनता और प्रभावित लोगों से बातचीत की तथा ओबी डंपिंग वाले क्षेत्रों और खुली खदानों में कोयला उत्खनन के कारण प्रभावित जमीन और वहां की हरियाली की स्थिति को समझने का प्रयास किया।

जोशी न्यूज़ की इस पड़ताल में स्थानीय लोगों से मिली जानकारी और नरेंद्र जोशी के आरोपों के अनुसार टासरा परियोजना के अलग-अलग ओबी डंपिंग स्थलों और खुली खदानों में उत्खनन वाले क्षेत्रों को मिलाकर करीब एक लाख पेड़ों की कटाई होने का दावा किया जा रहा है। सवाल यह है कि इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई के बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए क्या कदम उठाए गए आखिर उजड़ी हुई हरियाली की भरपाई कौन करेगा। एक पेड़ के बदले दस पौधे लगाने की शर्त, फिर दस लाख पौधे कहां हैं

स्थानीय निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र जोशी ने सवाल उठाया है कि यदि एक पेड़ काटने के बदले दस पेड़ लगाने की शर्त लागू है तो करीब एक लाख पेड़ों की कटाई के बदले दस लाख पौधे कहां लगाए गए किस गांव में लगाए गए किस जमीन पर लगाए गए आज उन पौधों की स्थिति क्या है कितने पौधे जीवित हैं आखिर पौधारोपण का पूरा हिसाब जनता के सामने क्यों नहीं रखा जा रहा है

मुख्य सतर्कता अधिकारी के सामने क्या रखी गई थी वास्तविक तस्वीर। नरेंद्र जोशी ने आरोप लगाया है कि जब सेल के मुख्य सतर्कता अधिकारी टासरा परियोजना के दौरे पर पहुंचे थे, उस समय सेल चासनाला कोलियरी के अधिकारी श्रीराम बनर्जी ने उन्हें यह जानकारी दी थी कि यहां वन विभाग का क्षेत्र नहीं पड़ता है।

लेकिन सवाल यह है कि क्या वन विभाग का क्षेत्र नहीं होने से पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी समाप्त हो जाती है क्या परियोजना में पेड़ों की कटाई, खुली खदानों और ओबी डंपिंग से प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति मुख्य सतर्कता अधिकारी के सामने रखी गई थी नरेंद्र जोशी का आरोप है कि अधिकारियों ने मीठी-मीठी बातें करके उन्हें वास्तविक स्थिति से भटकाने का प्रयास किया।

कंपनी के अंदर पानी का छिड़काव, बाहर जनता धूल फांकने को मजबूर

जोशी न्यूज़ की पड़ताल में स्थानीय लोगों ने सड़क पर उड़ती धूल को लेकर भी गंभीर शिकायतें की हैं। आरोप है कि कंपनी परिसर के अंदर पानी का छिड़काव कराया जाता है, लेकिन सिंदरी, गौशाला बाजार, कंदरा बाजार और चासनाला तक मुख्य सड़कों पर उड़ती धूल से आम नागरिक परेशान हैं।

सड़क पर उड़ती धूल से राहगीरों, दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सवाल यह है कि जब कंपनी अपने परिसर में धूल नियंत्रण की व्यवस्था कर सकती है तो आम जनता के इस्तेमाल वाली सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव क्यों नहीं कराया जाता

डीएवी टासरा के बच्चों को आखिर किसकी लापरवाही की सजा। टासरा स्थित डीएवी उच्च विद्यालय में कक्षा एक से दसवीं तक के बच्चे पढ़ाई करते हैं। आसपास उड़ती धूल और प्रदूषण को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ रही है। छोटे-छोटे बच्चों को प्रदूषण से बचाने के लिए क्या विशेष व्यवस्था की गई है क्या संबंधित अधिकारियों ने कभी विद्यालय के आसपास की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया है। धनबाद से रांची तक पर्यावरण अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल। नरेंद्र जोशी ने धनबाद और रांची के संबंधित पर्यावरण अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिर टासरा परियोजना में पर्यावरण प्रदूषण और पेड़ों की कटाई के आरोपों की गंभीरता से जांच क्यों नहीं हो रही है। क्या संबंधित विभाग के अधिकारियों ने सभी प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया है यदि किया है तो जांच रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की जाती। नरेंद्र जोशी ने मांग की है कि टासरा परियोजना के सभी ओबी डंपिंग स्थलों और खुली खदानों में उत्खनन वाले क्षेत्रों की स्वतंत्र जांच कराई जाए। पेड़ों की वास्तविक कटाई का आकलन हो। पौधारोपण का पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाए। जहां पौधे लगाए गए हैं वहां जाकर उनकी वास्तविक स्थिति की जांच हो। सड़क पर धूल नियंत्रण और विद्यालय के बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।  सबसे बड़ा सवाल यह है कि टासरा परियोजना में विकास के नाम पर कितनी हरियाली उजड़ी करीब एक लाख पेड़ों की कटाई के आरोप में कितनी सच्चाई है दस लाख पौधे लगाने की शर्त का पालन हुआ या नहीं यदि पौधारोपण हुआ है तो उसका प्रमाण जनता के सामने क्यों नहीं रखा जा रहा है। अब जनता जवाब चाहती है। सेल प्रबंधन जवाब दे। संबंधित पर्यावरण अधिकारी जवाब दें। आखिर टासरा की हरियाली और आम जनता के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी कौन लेगा। जोशी न्यूज़ की विशेष पड़ताल। जनता के सवाल, जमीन की सच्चाई और जिम्मेदारों से सीधा जवाब।

JOSHI NEWS LIVE

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000