आसनसोल में अवैध कोयला तस्करी पर बड़ा एक्शन, एक रात में पांच कोयला लदे ट्रक जब्त

आसनसोल में अवैध कोयला तस्करी पर बड़ा एक्शन, एक रात में पांच कोयला लदे ट्रक जब्त
आसनसोल
अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जोशी न्यूज़ के रिपोर्टर पिंटू पांडे द्वारा दी गई गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को देर रात्रि में छापामारी के अभियान के तहत आसनसोल में कुल पांच कोयला लदे ट्रक जब्त किए गए हैं। पुलिस और सुरक्षा बल की इस संयुक्त कार्रवाई से कोयला तस्करी में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है।
जुबली मोड़ और नूनी मोड़ पर कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सबसे पहले जुबली मोड़ से तीन कोयला लदे ट्रक जब्त किए गए। इसके कुछ देर बाद ही सुरक्षा बल ने नूनी मोड़ से दो और अवैध कोयला लदे ट्रक पकड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी वाहनों के कागजातों की जांच शुरू की।
जानकारी के मुताबिक, जब्त ट्रकों में से एक की पिछली नंबर प्लेट ढकी हुई थी, हालांकि अगली नंबर प्लेट पर गाड़ी का क्रमांक साफ दिखाई दे रहा था।
झारखंड से कोलकाता जा रहा था कोयला
पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि ट्रक झारखंड के राजमहल कोयला खदान से कोलकाता कोयला लेकर जा रहा था। हालांकि, वाहनों के कागजातों में गड़बड़ी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक जब्त कर लिए।
इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बताया है कि जब्त वाहनों और उनके चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है।
रिपोर्ट : पिंटू पांडे, आसनसोल
जोशी न्यूज़ के रिपोर्टर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000