सियासी गलियारों में हलचल कट्टर सियासी प्रतिद्वंद्विता भुलाकर ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, दी बधाई

सियासी गलियारों में हलचल कट्टर सियासी प्रतिद्वंद्विता भुलाकर ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, दी बधाई

धनबाद झारखंड की राजनीति में हमेशा एक-दूसरे के खिलाफ तल्ख तेवर रखने वाले नेताओं के बीच जब पारिवारिक मौकों पर ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, तो सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो जाती हैं। ताजा मामला धनबाद से जुड़ा है, जहां सांसद ढुल्लू महतो की बेटी साक्षी के विवाह समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिरकत कर सबको चौंका दिया।
समारोह में पहुंचकर सीएम हेमंत सोरेन ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया और परिवार को शुभकामनाएं दीं। खुद मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात और समारोह में शामिल होने की जानकारी साझा करते हुए नवदंपती के सुखद और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की।
सियासी मायने तलाशने में जुटे समर्थक और विरोधी
झारखंड की सियासत में ढुल्लू महतो और हेमंत सोरेन के खेमों के बीच तीखी बयानबाजी और राजनीतिक टकराव का लंबा इतिहास रहा है। ऐसे में सीएम का इस तरह शादी समारोह में पहुंचना और गर्मजोशी से बधाई देना स्थानीय राजनीति में नई अटकलों को हवा दे रहा है। एक तरफ जहां इसे शिष्टाचार और पारिवारिक सौहार्द के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक विश्लेषक और विरोधी खेमे इसे पर्दे के पीछे चल रही किसी संभावित सियासी समीकरण या बदलते रिश्तों की आहट के रूप में भी टटोल रहे हैं।
फिलहाल, यह मुलाकात धनबाद की सियासत में चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है, जहां हर कोई इस तस्वीर के पीछे छिपे सियासी संदेश को समझने की कोशिश कर रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000