बाघमारा से लुगुबुरू तक सियासी और सांस्कृतिक हलचल: हेमंत-कल्पना के दौरे पर प्रशासन मुस्तैद, विरासत व विकास पर बड़ा संदेश

बाघमारा से लुगुबुरू तक सियासी और सांस्कृतिक हलचल: हेमंत-कल्पना के दौरे पर प्रशासन मुस्तैद, विरासत व विकास पर बड़ा संदेश

धनबाद और बोकारो। झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन तथा गांडेय की माननीय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन मुर्मू आज धनबाद के बाघमारा प्रखंड पहुंचे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर माननीय मुख्यमंत्री और विधायक महोदया का स्वागत किया। तत्पश्चात जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री महोदय को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्था की कमान संभालते हुए मौके पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब समेत जिला प्रशासन एवं पुलिस के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। पूरे इलाके में पुलिस बल की सक्रियता और सख्त पहरा साफ नजर आया।

इसके बाद बोकारो के ललपनिया में आयोजित लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव 2026 में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने संताल समाज की अटूट आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक अस्मिता की इस पावन धरती को नमन किया तथा झारखंड की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने दो टूक कहा कि बाबा लुगुबुरू की छत्रछाया से मिलने वाली ऊर्जा और शक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत है।

महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ हमारी आस्था, परंपरा और आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास, मूल्यों और पहचान से जोड़ने वाला अहम केंद्र है। उन्होंने बताया कि इसे एक प्रमुख स्थल के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है और इसी कड़ी में यहां संग्रहालय का निर्माण किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को करीब से समझ सकें।

मुख्यमंत्री ने विकास के मोर्चे पर भी सरकार की सक्रियता गिनाते हुए कहा कि सीतानाला सहित अन्य क्षेत्रों में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। कल्याण विभाग के जरिए विकास योजनाएं पूरी की गई हैं और आगे भी यह काम बिना रुके जारी रहेगा। उन्होंने संकल्प जताया कि आस्था, संस्कृति और परंपरा के इस महत्वपूर्ण केंद्र को बेहतर सुविधाओं से लैस कर इसकी पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित की जाएगी, जिससे विरासत के संरक्षण के साथ-साथ देश-दुनिया तक इसकी गूंज पहुंचे। संबोधन के अंत में उन्होंने झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन और जोहार करते हुए जय जोहार, जय झारखंड का नारा दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000