ऑपरेशन अमानत: आरपीएफ की तत्परता से यात्री को मिला 2 लाख रुपये का कीमती हियरिंग एड बॉक्स

ऑपरेशन अमानत: आरपीएफ की तत्परता से यात्री को मिला 2 लाख रुपये का कीमती हियरिंग एड बॉक्स

धनबाद। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन अमानत के तहत एक बार फिर ईमानदारी और तत्परता की मिसाल पेश की है। आरपीएफ पोस्ट धनबाद की टीम ने ट्रेन में छूटे लगभग 2 लाख रुपये मूल्य के हियरिंग एड सुनने की मशीन बॉक्स को सुरक्षित बरामद कर उसके वास्तविक हकदार को सौंप दिया है।

रेल मदद से मिली थी सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को रेल मदद शिकायत संख्या 2026112314275 के माध्यम से सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 11447 शक्तिपुंज एक्सप्रेस के कोच संख्या बी 3 की बर्थ नंबर 02 पर कटनी से फुसरो तक यात्रा कर रहे एक यात्री का सामान ट्रेन में छूट गया है। सूचना मिलते ही आरपीएसएफ के उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार और उपनिरीक्षक अर्जुन दहिया ने यात्री से मोबाइल पर संपर्क साधा। यात्री द्वारा बताए गए स्थान पर गहन खोजबीन कर टीम ने काले रंग के हियरिंग एड बॉक्स को बरामद कर लिया और सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट धनबाद ले आई।

सत्यापन के बाद परिजनों को सौंपा सामान

24 नवंबर को बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र स्थित रिवर साइड कॉलोनी करगली निवासी 20 वर्षीय राजवीर सिंह राठौर पिता अमित कुमार सामान लेने के लिए आरपीएफ पोस्ट पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके 74 वर्षीय दादाजी हरेन्द्र कुमार सिंह कटनी से फुसरो की यात्रा कर रहे थे। गंतव्य स्टेशन पर उतरने की जल्दबाजी में उनका यह कीमती उपकरण ट्रेन में ही छूट गया था, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये है।

आरपीएफ अधिकारियों ने यात्री व उनके पोते के आधार कार्ड और यात्रा टिकट का गहन सत्यापन किया। फोन पर यात्री से पुष्टि करने के बाद सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर हियरिंग एड बॉक्स को सही सलामत राजवीर सिंह राठौर को सुपुर्द कर दिया गया। कीमती सामान वापस मिलने पर यात्री और उनके परिजनों ने रेलवे सुरक्षा बल का आभार व्यक्त किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000