खाकी पर दाग या सिस्टम फेल बरारी में जुए के अड्डे पर हत्या कांग्रेस नेता बोले दोषियों को मिले कड़ी सजा

खाकी पर दाग या सिस्टम फेल बरारी में जुए के अड्डे पर हत्या कांग्रेस नेता बोले दोषियों को मिले कड़ी सजा

जोरापोखर हत्याकांड कांग्रेस नेता शमशेर आलम ने की उचित जांच की मांग थाना प्रभारी बोले ‘दोषियों को बख्शेंगे नहीं

धनबाद जोरापोखर। बरारी 16 नंबर कपड़ा धोड़ा में हुए समीम उर्फ गुड्डू हत्याकांड के बाद राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता शमशेर आलम मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। शमशेर आलम ने पुलिस को दी कड़ी हिदायत

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से बात करते हुए शमशेर आलम ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। उन्होंने पुलिस से मांग की पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जाए।

जो भी लोग इस हत्या में शामिल हैं उन पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई हो।  उन्होंने जनता की ओर से कहा हम लोगों को कानून और पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा है इसलिए न्याय में देरी नहीं होनी चाहिए।  थाना प्रभारी का आश्वासन आवेदन दें पूछताछ शुरू होगी

परिजनों और नेताओं के बीच जोरापोखर थाना प्रभारी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा। आप हमें लिखित आवेदन में संदिग्धों के नाम दीजिए। हम तुरंत उन्हें उठाकर लाएंगे और कड़ी पूछताछ करेंगे। उस जुए के अड्डे पर मौजूद हर व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम आरोपियों को जेल भेजकर ही दम लेंगे।

क्षेत्र में पुलिस की गश्त तेज इस हत्याकांड के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और डर का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। कांग्रेस नेता ने आश्वासन दिया है कि वे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वरीय अधिकारियों के भी संपर्क में रहेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000