बगोदर के ढिबरा गांव में डोभा में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, पानी में खेलते समय हुआ हादसा

बगोदर के ढिबरा गांव में डोभा में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, पानी में खेलते समय हुआ हादसा

बगोदर 24 नवंबर, मंगलवार बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढिबरा में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां डोभा में डूबने से 8 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान ग्राम ढिबरा निवासी स्वर्गीय मनी महतो के पुत्र कृष्णा कुमार के रूप में हुई है।
आसपास के लोगों के अनुसार, कृष्णा नहाने जाने के दौरान डोभा के पानी में खेल रहा था, तभी अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जब तक आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और उसे बाहर निकाला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
बताया जाता है कि कृष्णा के पिता मनी महतो एक प्रवासी श्रमिक थे और करीब दो वर्ष पूर्व उनका निधन हो चुका है। पिता के साये के उठने के बाद परिवार पहले ही कठिन दौर से गुजर रहा था, ऐसे में अब इस मासूम की असमय मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।
घटना की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। स्थानीय लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को हिम्मत प्रदान करने की प्रार्थना की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000