सिंदरी घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी पड़ोसियों के आतंक से दहशत में परिवार

सिंदरी घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी पड़ोसियों के आतंक से दहशत में परिवार

सिंदरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के डोमगढ़ में एक बार फिर दबंगई और महिला सुरक्षा का गंभीर मामला सामने आया है। बीती रात एक नशेड़ी युवक ने घर में घुसकर न केवल महिला के साथ अभद्रता और मारपीट की, बल्कि पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में पीड़िता पिंकी गुप्ता ने सिंदरी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता पिंकी गुप्ता पति उत्तम कुमार गुप्ता निवासी डोमगढ़ द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार घटना 18 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है। आरोप है कि उनके पड़ोसी शूरित कुमार सिंह उर्फ बबन सिंह पिता नागेश्वर सिंह उर्फ अमित सिंह ने नशे की हालत में उनके घर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने जबरन घर में घुसकर उनके उनके पति और बच्चों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी ने पिंकी गुप्ता के बाल पकड़कर उन्हें घसीटा और पेट व पीठ पर जोरदार प्रहार किए।

जातिसूचक शब्द और जान से मारने की धमकी आवेदन में यह भी उल्लेख है कि आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा तुम छोटी जाति के लोगों को यहाँ रहने नहीं देंगे। आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है, जिससे पूरा परिवार गहरे सदमे और भय में है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शूरित कुमार सिंह एक आदतन अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है और इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। स्थानीय लोगों और गवाहों अंजलि कुमारी, ममता देवी और सरोज कुमार ने भी इस घटना की पुष्टि की है।

पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग घटना के बाद पीड़िता ने सिंदरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि पुलिस ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो आरोपी भविष्य में किसी बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी तत्परता दिखाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000