विशाखापट्टनम में प्रवासी मजदूर कैलाश कुमार घांसी की संदिग्ध मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशाखापट्टनम में प्रवासी मजदूर कैलाश कुमार घांसी की संदिग्ध मौत, परिवार में मचा कोहराम

बगोदर: गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेको पश्चिमी पंचायत के हरिजन टोला निवासी सुकर घांसी के 22 वर्षीय पुत्र कैलाश कुमार घांसी की विशाखापट्टनम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह शुक्र घांसी के पुत्र थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, कैलाश कुमार पिछले सोमवार से लापता थे। परिजन और परिचित उनकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार को उनका शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

बताया जाता है कि कैलाश कुमार घांसी पिछले तीन वर्षों से विशाखापट्टनम में रहकर मजदूरी कर रहे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर करने और रोजी-रोटी कमाने के लिए वह घर से दूर काम कर रहे थे। अचानक उनकी मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के चाचा रूपचंद घांसी ने स्थानीय ठेकेदार एवं संबंधित कंपनी से उचित मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि परिवार के सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में कंपनी और ठेकेदार को परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

घटना की जानकारी मिलने पर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली तथा इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

प्रवासी मजदूर की संदिग्ध मौत से गांव में शोक का माहौल है। परिजन शव को घर लाने तथा घटना की पूरी जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं परिवार ने प्रशासन और संबंधित कंपनी से मामले की जांच कर उचित सहायता एवं मुआवजा दिलाने की मांग की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000