धनबाद में अवैध कोयला चोरी का खुला खेल जीपीएस फोटो के बावजूद कार्रवाई शून्य, क्या कुंभकरण की नींद सोई है पुलिस

धनबाद में अवैध कोयला चोरी का खुला खेल जीपीएस फोटो के बावजूद कार्रवाई शून्य, क्या कुंभकरण की नींद सोई है पुलि

धनबाद। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और खासकर सिंदरी इलाके में अवैध कोयले की चोरी, ढुलाई और भंडारण का खेल बेरोकटोक चल रहा है, लेकिन जमीनी कार्रवाई के नाम पर महज लीपापोती ही दिख रही है। जोशी न्यूज़ के मालिक जोशी नरेंद्र भाई किशोर भाई ने इस पूरे मामले को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय पीएमओ में करीब 50 बार लिखित शिकायत भेजकर धनबाद और जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चल रहे अवैध कोयला कारोबार पर सवाल खड़े किए हैं।
सिंदरी के डोमगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में स्टॉक और सामने आए नाम
प्राप्त जानकारी और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सिंदरी थाना क्षेत्र के डोमगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध कोयले का स्टॉक होने की बात सामने आ रही है, जबकि रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक कथित तौर पर चोरी और ढुलाई का सिलसिला चलता है। इस पूरे मामले में रोहित साहू एवं रंजय सिंह के नाम चर्चा में आ रहे हैं। आरोप है कि तमाम दावों के बावजूद इस अवैध धंधे पर लगाम कसने में स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठ रहा है।
अधिकारियों के दावे और जमीनी हकीकत का फर्क
जब भी अवैध कोयला चोरी या स्टॉक की जानकारी दी जाती है, तो स्थानीय थाना प्रभारी से लेकर सिंदरी एसडीपीओ, धनबाद कप्तान और आईजी स्तर तक यही रटा-रटाया जवाब दिया जाता है कि उनके क्षेत्र में अवैध कोयला चोरी नहीं चल रही है और जानकारी मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। लेकिन आरोप है कि मौके के जीपीएस फोटो साझा करने के बावजूद एक दिन भी कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे पूरी निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
काला चिट्ठा छुपाने के लिए भेजी जा रही झूठी रिपोर्ट
इस पूरे मामले को लेकर तीखा आरोप है कि पुलिस प्रशासन पत्रकारों और आम जनमानस को बेवकूफ बना रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बड़े पदों पर चयनित अधिकारी जमीनी पत्रकारों को कमतर आंकते हैं, जबकि असलियत यह है कि अपने स्तर की नाकामी और कथित काला चिट्ठा छुपाने के लिए वरीय अधिकारियों को झूठी रिपोर्ट बनाकर भेज दी जाती है।
जवाबदेही पर बड़ा सवाल
लगातार शिकायतों, जीपीएस साक्ष्यों के दावों और पीएमओ तक पहुँचे पत्राचार के बावजूद जमीनी कार्रवाई न होने से यह सवाल गहराता जा रहा है कि आखिर किसके संरक्षण या लापरवाही से यह नेटवर्क चल रहा है। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में छापामारी करती है या कुंभकरण की नींद सोई रहती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000