झरिया से सिंदरी तक बेहतर इलाज व दवा उपलब्ध कराने का दावा, बदलते मौसम को लेकर सतर्कता और अस्पताल में अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई व जांच की मांग

झरिया से सिंदरी तक बेहतर इलाज व दवा उपलब्ध कराने का दावा, बदलते मौसम को लेकर सतर्कता और अस्पताल में अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई व जांच की मांग

 

चासनाला , झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य मेले के संदर्भ में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार गौतम ने मीडिया को विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य झरिया से लेकर सिंदरी तक लोगों को बेहतर इलाज और समुचित दवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल में सभी प्रकार की आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं, इसलिए लोग अस्पताल आएं और इन सुविधाओं व दवाओं का लाभ लें।

बदलते मौसम को लेकर लोगों को सतर्क करते हुए डॉ. गौतम ने कहा कि इन दिनों मौसम में ठंडा-गर्मी का असर दिख रहा है, जिससे सर्दी, खांसी और बुखार हो सकता है। इसे हल्के में न लें और तुरंत उपचार कराएं, क्योंकि संभावित रूप से टाइफाइड या चिकन पॉक्स जैसी बीमारियां शरीर में दस्तक दे सकती हैं। उन्होंने ठंड के मौसम में गरम-गरम भोजन करने और स्वस्थ रहने की सलाह दी।

डॉ. कुमार गौतम ने स्पष्ट किया कि यदि सरकारी अस्पताल में किसी भी व्यक्ति से एक रुपये की भी मांग की जाती है, तो तुरंत इसकी गुप्त सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और संबंधित कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, इस दौरान सिंदरी के लोगों ने डॉ. कुमार गौतम को जानकारी दी कि सिंदरी गुरुद्वारा अस्पताल में वर्षों से पैसे का लेनदेन चल रहा था। लोगों ने यह भी खुलासा किया कि वहां एक डॉक्टर की नियुक्ति हुई थी, लेकिन वह कभी भी अपने कार्यस्थल पर नहीं आते थे और घर बैठे हाजिरी बनाते थे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कई लापरवाह डॉक्टर अस्पताल नहीं आते हैं और घर बैठे या प्राइवेट क्लीनिक में बैठकर पैसा कमा रहे हैं। सिंदरी के लोगों ने यह भी कहा कि उन्होंने आज तक गुरुद्वारा अस्पताल में डॉक्टर को कभी देखा ही नहीं है।

इसके अलावा, स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कुंवारी और नाबालिग लड़कियों का अवैध रूप से वॉशिंग गर्भपात संबंधित प्रक्रिया कराने का मामला भी प्रकाश में आता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकारी अस्पताल में किसी भी गर्भवती महिला का ऐसा काम नहीं करवाना है, तो नाबालिग लड़की के साथ यह सब क्यों और कैसे होता है।

स्थानीय लोगों ने झारखंड सरकार और धनबाद के उपायुक्त डीसी से मांग की है कि अस्पताल में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि डॉक्टर के रूम में डॉक्टर कितने बजे आ रहे हैं और कितने बजे जा रहे हैं, साथ ही अनुपस्थित व लापरवाह डॉक्टरों की सच्चाई सामने

आ सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000