रोजगार को लेकर जनता मजदूर संघ बच्चा गुट का अनिश्चितकालीन धरणा

रोजगार को लेकर जनता मजदूर संघ बच्चा गुट का अनिश्चितकालीन धरणा
सिंदरी। सिंदरी के एफसीआई के बंद होने के बाद से रोजगार और स्वास्थ एक अहम मुद्धा बन कर उभरा है।
रोजगार के संसाधन को ढूंढने को लेकर लोग झारखण्ड से बंगाल, उड़ीसा, आसाम, दिल्ली, मुंबई आदि जगहों पर जाने को मजबूर हैँ।
बर्षों से सिंदरी के इंड्रस्टीरियल एरिया में गोविन्द दुधानी के अंतर्गत छाई को बिभिन्न माध्यमों से ढूलाई करवा कर झारखण्ड, बंगाल, बिहार आदि जगहों पर खपाया जा रहा था। इसमें दर्जनों लोगों के कार्य करने एवं ढूलाई में भी दर्जनों लोगों के कार्य करने की बात जब सामने आईं तो जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के सिंदरी सचिव वेद प्रकाश ओझा अपनी टीम के साथ शांतिपूर्वक अनिश्चितकालीन धरणा पर बैठ गए और अपनी माँग पर लगातार डटे हुए है। वेद ने स्पष्ट शब्दों में रोजगार का मुद्धा को अहम एवं गंभीर कहा।
वहाँ धरणा पर बैठे सैकड़ों लोगों ने रोजगार दो रोजगार दो का नारा लगा रहे थे, साथ ही पूर्णिमा नीरज सिंह जिंदाबाद, अभिषेक भैया जिंदाबाद, हर्ष सिंह जिंदाबाद, एकलव्य भैया जिंदाबाद, नीरज सिंह अमर रहें, बच्चा बाबू अमर रहें का भी नारा लगा रहे थे।
मौजूदा स्थानीय लोगों ने वेद के स्वर से स्वर मिला कर रोजगार के मुद्दे पर डटे रहने की बात कही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000