कांड्रा बाजार में सड़क दुर्घटना में घायल चंदन यादव की इलाज के दौरान हुई मौत

कांड्रा बाजार में सड़क दुर्घटना में घायल चंदन यादव की इलाज के दौरान हुई मौत

सिंदरी । गौशाला ओपी अंतर्गत नीचे कांड्रा बाजार के समीप झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात लगभग 11 बजे बाइक और आटो की टक्कर में बाइक सवार 26 वर्षीय चंदन यादव घायल हो गया। आनन फानन में इलाज के लिए पुलिस ने उसे चासनाला सीएचसी में भर्ती कराया, जहाँ इलाज के दौरान उसका निधन हो गया।

चंदन घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर कांड्रा डीवीसी मोड़ के समीप स्थित आवास जा रहा था। उक्त जानकारी देते हुए चंदन के पिता कन्हैया यादव ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चंदन हीरो स्पलेंडर बाइक संख्या जे एच 10 सी डब्ल्यू 5197 से सिंदरी से घर लौट रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही आटो वाहन संख्या जे एच 10 बी वाइ 0469 ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना में चंदन घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गौशाला ओपी पुलिस को दी। सूचना के आधार पर पहुँची पुलिस ने चंदन को चासनाला सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक और आटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि आटो व बाइक की रफ्तार तेज थी और बाइक पर चंदन के साथ एक अन्य युवक भी सवार था।

गौशाला ओपी प्रभार प्रभारी पवन उराँव ने बताया कि घटना में शामिल आटो और बाइक को जप्त कर लिया गया है। चंदन के शव को पोस्टमार्टम के लिए एस एन एम एम सी एच धनबाद भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000