परमवीर विजेता वीर अब्दुल हमीद का 60 वाॅ शहादत दिवस धूमधाम से धनबाद जिला कमेटी द्वारा झरिया क्षेत्र में मनाया गया।

परमवीर विजेता वीर अब्दुल हमीद का 60 वाॅ शहादत दिवस धूमधाम से धनबाद जिला कमेटी द्वारा झरिया क्षेत्र में मनाया गया।

दिनांक 21सितंबर 2025 दिन रविवार समय 11 बजे स्थान फूसबांग्ला आर्शीवाद लॉज में परमवीर विजेता वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन के द्वारा शाहिद अब्दुल हामिद का 60 वाॅ शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महबूब आलम जी ने कहा भारत पाक युद्ध में मातृभूमि को शहादत देने वाले वीर अब्दुल हमीद को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए, विश्वविद्यालय फुल पुलिया मेडिकल कॉलेज मेडिकल कॉलेज ,अल्पसंख्यक छात्रावास एवं सड़क को वीर अब्दुल हमीद के नाम पर किया जाए। सभी वर्गों के लिए सिलाई कामगार के बच्चे को चिन्हित कर स्नातक तक शिक्षा सरकार द्वारा दर्जी समाज एवं अनुसूचित जाति को शामिल किया जाए। प्रखंड स्तर पर सिलाई कामगार का गठन कर रोजगार के लिए 2 लाख से 10 लाख तक के राशि उपलब्ध कराया जाए। झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सह मुखिया आदरणीय अजीमुद्दीन अंसारी ने कहा जिला प्रत्येक प्रखंड में चौक चौराहा में परमवीर विजेता का नामकरण होना चाहिए। वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन की ओर से जो भी समस्या रखी गई है उन सारी समस्याओं को पार्टी के तरफ से सरकार के समक्ष मजबूती से रखेगी एवं उसे पर निराकरण भी होगा।

कार्यक्रम के अध्यक्षता वीर अब्दुल फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष

अध्यक्ष मोहम्मद शमी शाह ने किया संचालन झारखंड मुक्ति मोर्चा के संगठन सचिव आदरणीय शिवकुमार यादव ने किया मुख्य अतिथि आदरणीय महबूब आलम विशिष्ट अतिथि झारखंड किन्नर कल्याण बोर्ड के सदस्य आदरणीय श्वेता किन्नर झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिन सपन बनर्जी,झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अजीमुद्दीनअंसारी इंतेक़ाम अंसारी , सांसद प्रत्याशी अनुपमा सिंह के प्रतिनिधि श्री सतपाल सिंह,वीर अब्दुल फाउंडेशन के इकबाल आलम अंसारी मोहम्मद शाहिद शहजादी खातून शाहिद शशिकांत पांडे के पिता श्री राजेश्वर पांडे , प्रवीण सिंह मोहम्मद कलाम अख्तर जफरुल अंसारी शबनम परवीन रेखा देवी हरेंद्र महतो अनिल सिंह दीपांकर चटर्जी अनीता देवी मासूम अली, गिरिजा देवी रीना देवी पिंकी देवी के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक पार्टी के प्रतिनिधि के साथ-साथ सैकड़ो महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। पाथरडीह से जोशी न्यूज़ रिपोर्टर मुजाहिद की खास रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000