सिंदरी,भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सिन्दरी बलियापुर लोकल कमेटी की ओर से धनबाद जिला के नव

सिंदरी,भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सिन्दरी बलियापुर लोकल कमेटी की ओर से धनबाद जिला के नव निर्वाचित जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर का स्वागत किया गया। स्वागत में साथियों की ओर से माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर जोरदार लाल सलाम के नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया।

निवर्तमान जिला सचिव दिवंगत संतोष कुमार घोष की आकस्मिक मृत्यु के बाद यह पद खाली हुआ था। राज्य सचिव कामरेड प्रकाश विप्लव की उपस्थिति में बीते दिन मैथन में आपात बैठक आयोजित करके जिला सचिव का चुनाव किया गया जिसमें सिंदरी के विकास कुमार ठाकुर जिला सचिव निर्वाचित किए गए।

वक्ताओं ने कहा कि सिंदरी के लिए यह एक गौरव की बात है कि सिंदरी का एक युवा साथी आज धनबाद जिला सीपीआई(एम) का सचिव निर्वाचित हुआ है।

कामरेड विकास कुमार ठाकुर का राजनीतिक जीवन छात्र संगठन एसएफआई से प्रारंभ हुआ, वे एस एफ आई धनबाद जिला अध्यक्ष रहे। भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष एवं सचिव के जिम्मेवारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। 2021 में सीपीआईएम सिंदरी बलियापुर लोकल कमेटी के सचिव बने और आज तक इस पद रहते हुए जिला कमेटी ने उन्हें धनबाद जिला का जिला सचिव सर्व सहमति से निर्वाचित किया है। सभी वक्ताओं ने पूरा विश्वास व्यक्त किया कि इस नई जिम्मेवारी को भी वह अच्छी तरह से निर्वहन करेंगे और उनके कार्यकाल में पार्टी का कार्य आगे बढ़ेगा।

स्वागत सभा में सीपीएम बलियापुर शाखा के सचिव समीरन विद, सिंदरी शाखा सचिव गौतम प्रसाद, सूर्यकुमार सिंह, अनामिका तिवारी, मुकेश कुमार, रानी मिश्रा, सविता देवी, रंजू देवी, राम लायक राम, आनंद मंडल ने कामरेड विकास कुमार ठाकुर को शुभकामना और बधाई दी।

कार्यक्रम में प्रमोद कुमार सिंन्हा, सुरेंद्र पांडे रामलाल महतो , जीतू, राय शिबू राय, राजू तिवारी, प्रफुल्ल कुमार स्वैन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000