धनबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक मोड़ स्थित होटल में छापेमारी के दौरान 9 शातिर अपराधी गिरफ्तार,

*धनबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक मोड़ स्थित होटल में छापेमारी के दौरान 9 शातिर अपराधी गिरफ्तार, साइबर अपराध के साथ हवाला कारोबार में संलिप्त थे सभी अपराधकर्मी, छापेमारी में करीब 6 लाख रुपये भी बरामद

दिनांक 06.10.2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) धनबाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर बैंकमोड़ झरिया रोड स्थित द होटल कैसल में छापामारी की गई छापामारी के दौरान होटल के एक कमरा में कुल 09 व्यक्ति बहुत साथ इलेक्ट्रोनिक डिवाईस के साथ सदिग्ध अवस्था में पाये गये तलाशी के दौरान उन व्यक्तियों के पास से कुल 17 मोबाईल फोन जिनमें अलग अलग व्यक्तियों के नाम से निर्गत विभिन्न कम्पनियों का सीम लगा हुआ, 23 विभिन्न बैंको का ए०टी०एम० कार्ड एक एप्पल का आईपेड, एक डेल कम्पनी का लैपटॉप, जप्त किया गया है। इस संबंध में बी०एन०एस० एवं आई०टी० एक्ट की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत बैंकमोड़ थाना कांड सख्या 255/25 दिनांक 07.10.2025 दर्ज कर तकनीकी एवं वैज्ञानिक (Technical & Scientific) अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। गिरफ्तार साईबर अपराधकर्मियों के द्वारा अपने स्वीकारोक्ती बयान में बताया गया कि ये लोग अपने अन्य साथियों के माध्यम से विभिन्न बैंकों का डमी खाता Arrange कराते है। इनके मोबाईल फोन के निरीक्षण करने पर इनके वाट्सअप एव टेलीग्राम चैनल पर Investment Scam एवं Gaming app के लिए प्रयोग कि जाने वाली विभिन्न बैंकों का खाता प्राप्त हुआ है जो अलग अलग व्यक्तियों के नाम से है। ये लोग वाट्सएप एवं टेलीग्राम चैनल के माध्यम से @superpay, @moonpay, @dragonpay एवं @acpay फर्जी APK File लेते थे एवं उन्हें बैंक खाता से संबंधित डिटेल्स भेज कर अपने मोबाईल फोन में यह लोग APK install करके बैंक Transaction से संबंधित OTP auto forward कर देते थे एवं मोबाईल आरोपी Telegram के माध्यम से Investment Scam एवं Gaming app जैसे अपराध में प्राप्त अवैध धन को Binance USDT से बदलकर INR में स्थानांतरित कर अपने एजेटों के माध्यम से खुलवाये गये विभिन्न बैंको के डमी एकाउन्ट खातों के माध्यम से निकासी करते है। इनके पास से पकडाये गये 5,80,700 (पाँच लाख अस्सी हजार सात सपर कुमार के संबंध में पूछताछ करने पर इन लोगो द्वारा बताया गया कि ये रूपये साईबर ठगी एवं USDT कों INR में बदलकर निकासी की गई रकम है। इनके पास से बरामद मोबाईल फोनों के अवलोकन के दौरान इनके वाटसएप चैट में बहुत सारे ए०टी०एम का फोटो विभिन्न बैंको का अकाउन्ट न० उसका फोटो एवं विवरणी प्राप्त हुआ, उक्त खाता नम्बरो का NCRP एवं JMIS पोर्टल में अवलोकन करने पर आया कि इन खातों के विरूद्ध साईबर फाड से संबंधित शिकायत दर्ज है।  गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता. 01. कुमार विशाल सिंह उम्र 25 वर्ष पे० उमेश कुमार सिंह सा० पाथलडीह लोको बाजार थाना सुदामडीह जिला धनबाद,  02. अर्नव कुमार रॉय उम्र 33 वर्ष पे० अमिया रंजन रॉय सा० 814 मध्य चौकपाडा थाना लिलुवा जिला हावडा पश्चिम बंगा. 03. सुमित कुमार उम्र 32 वर्ष पे० विकमा सिंह सा० लोको बाजार पाथलडीह थाना सुदामडीह. 04. रिजवान खान उम्र 24 वर्ष पे० इल्ताफ खान सा० सुलतान नगर थाना चास जिला बोकारो  05. राहुल कुमार रॉय उम्र 25 वर्ष पे० टाकेश्वर रॉय सा० स्वारडीह बस्ती पाथलडीह थाना सुदामडीह जिला धनबाद. 06 विशाल कुमार उम्र 20 वर्ष पे० राधो प्रसाद नोनिया सा० मैन कॉलोनी नीचे माइनस नोनिया पटटी थाना सुदामडीह जिला धनबाद. 07. मो० असिफ उम्र 21 वर्ष पे० मो० चाँद सा० सुलतान नगर थाना चाय जिला बोकारो,  08 मो० मोबस्सिर आलम उम्र 24 वर्ष पे० जेनुलआबेददीन सा० कमरमकदुमी रोड नियर मदरसा थाना बैंकमोड जिला धनबाद, एवं. 09. राजकुमार सिंह उम्र 31 वर्ष पे० बबन प्रसाद सा० मकान नं0 259 कैलाश नगर थाना चास जिला बोकारो।

बरामद समग्री का विवरण. 17 मोबाईल फोन जिनमें अलग अलग व्यक्तियों के नाम से निर्गत विभिन्न कम्पनियों का सीम लगा हुआ, 23 विभिन्न बैंको का ए०टी०एम० कार्ड एक एप्पल का आईपेड, एक डेल कम्पनी का लैपटॉप,  नगद 5,80,700/ (पाँच लाख अस्सी हजार सात सौ रुपया)

मोबाईल फोन से लिया गया विभिन्न बैंको के खाता, ए०टी०एम० कार्ड, एवं Transaction के स्क्रीन शार्ट की छायाप्रति 99 अदद।

छापामारी टीम में सदस्यो का नाम एव पदः-

01. प्रवीण कुमार पु०नि० सह थाना प्रभारी

02 तारिक वसीम पु०अ०नि० बैंकमोड़ थाना

03. अभय कुमार पु०अ०नि० बैंकमोड़ थाना

04. शबाज अंसारी पु०अ०नि० बैंकमोड़ थाना

05. संजय कुमार कुशवाहा पु०अ०नि० बैंकमोड़ थाना

06. सोयना सिंह मुण्डा स०अ०नि० बैंकमोड़ थाना

07. आरक्षी – 2242 नेरन्द्र कुमार एवं थाना सशस्त्र बल ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000