20 लाख की रंगदारी, ब’मबाजी, दहशत… क्या बोले रुरल SP

*20 लाख की रंगदारी, ब’मबाजी, दहशत… क्या बोले रुरल SP

राँची : राजधानी रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने और घर के बाहर बम धमाका करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक बीते 3 नवंबर 2025 को बसरी गांव के एक व्यवसायी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ अज्ञात लोग फोन पर उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने घर के सामने बम फोड़ दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मामले में रांची पुलिस कप्तान और ग्रामीण SP के निर्देश पर खलारी DSP रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी के बाद पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी व्यवसायी से रंगदारी की रकम लेने ठाकुरगांव–पिठौरिया रोड पर आने वाले हैं। टीम ने इलाके की गोपनीय घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अब्दुल रहीम उर्फ पप्पू को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रंगदारी मांगने में इस्तेमाल मोबाइल फोन और टीवीएस राइडर बाइक बरामद की गई। उसकी निशानदेही पर भाटबोड़ेया गांव के करबला मोहल्ला के पास जंगल से बम बनाने की सामग्री और अवशेष भी मिले। इसके बाद पुलिस ने एक और आरोपी मोजीब अंसारी को मोबाइल और बाइक के साथ गिरफ्तार किया। दोनों रांची के ही रहनेवाले हैं। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है, और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जायेगी। सुनें क्या बोले रुरल SP प्रवीण पुष्कर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000