बगोदर में ‘हमारा संकल्प: सुरक्षित एवं सशक्त महिला’ प्रशिक्षण सह कार्यशाला का भव्य आयोजन

बगोदर में ‘हमारा संकल्प: सुरक्षित एवं सशक्त महिला’ प्रशिक्षण सह कार्यशाला का भव्य आयोजन

बगोदर (गिरिडीह): झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत समाज कल्याण निदेशालय द्वारा “हमारा संकल्प: सुरक्षित एवं सशक्त महिला” विषय पर अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन 07 जनवरी 2026 को दोनदलो स्टेडियम, बगोदर में किया गया।

कार्यशाला का उद्घाटन गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर d d c गिरिडीह स्मृति कुमारी बगोदर–सरिया अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता, एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, बगोदर बीडीओ निशा कुमारी तथा सरिया बीडीओ ललित नारायण तिवारी सहित कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार, आत्मनिर्भरता, सरकारी योजनाओं तथा सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। वक्ताओं ने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता को अपनाने तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना एवं उन्हें हर क्षेत्र में सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000