स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए न्यायाधीश  

स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए न्यायाधीश

झरिया : नालसा व झालसा के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायत में नालसा आशा योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाई जा रही है

इस बाबत जानकारी देते हुए सचिव डालसा मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि धनबाद जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने हेतु नालसा द्वारा 100 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें डालसा की टीम जागरूकता के लिए दूर सुधार ग्रामीण इलाकों में जहां पर की शिक्षा एवं गरीबों के अभाव में अपने छोटे बच्चों को विवाह कर उनके भविष्य को और अंधेरे में धकेल देते है

इस कड़ी में आज झरिया अकैडमी स्कूल में छात्र एवं छात्राओं के बीच पेंटिंग , निबंध , भाषण प्रतियोगिता कराकर छात्र एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंशी तुलसियान , पीयूष सेन द्वितीय स्थान , विक्की कुमार , समृद्धि अग्रवाल, तृतीय स्थान आईसीनी , अविनाश कुमार , निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निम्मी कुमारी , द्वितीय आदित्य कुमार वर्मा , तृतीय अविनाश कुमार , भाषण प्रतियोगिता प्रथम कृष्ण कुमार यादव, द्वितीय अहान खान , तृतीय खुशबू कुमारी स्थान पाए बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इसी दौरान स्कूल प्रांगण में न्यायाधीश द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया । जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य सरफराज अहमद , एवं मंच संचालन शिक्षक बृज कुमार द्वारा किया गया लीगल लिटरेसी क्लास की कोऑर्डिनेटर सुनीता कुमारी , डालसा सहायक सौरभ सरकार , राजेश सिंह ,डिपेंटी कुमारी गुप्ता, हेमराज चौहान, अरुण कुमार , राजेंद्र शर्मा ओर छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000