सिंदरी: टोनबाजी को लेकर विवाद, तलवारबाजी में बीच-बचाव करने आया युवक घायल।

सिंदरी।धनबाद डोमगढ़ मटेरियल गेट के पास हुई तलवारबाजी की घटना में अब चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी अनिल सिंह की हरकतों से न केवल मोहल्ला, बल्कि उसका अपना परिवार भी बुरी तरह त्रस्त है। आरोपी के सगे भाई, जो देश की सेवा में सीआरपीएफ (CRPF) जवान हैं, उन्होंने खुद पुलिस से उसे सलाखों के पीछे भेजने की अपील की है। भाई की गुंडागर्दी से हम भी परेशान विजेंद्र कुमार सिंह CRPF जवान

इस मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब आरोपी अनिल सिंह के सगे भाई विजेंद्र कुमार सिंह, जो सीआरपीएफ में तैनात हैं, ने सिंदरी थाना प्रभारी को अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हम लोग भी इसकी हरकतों से बहुत परेशान हैं। इसे तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए।” एक सुरक्षा बल के जवान द्वारा अपने ही भाई के खिलाफ गवाही देना यह दर्शाता है कि अनिल सिंह का व्यवहार समाज और परिवार के लिए कितना बड़ा खतरा बन चुका है।

5-6 बार कर चुका है हिंसक वारदात: पीड़ित नीरज दास

पीड़ित नीरज दास ने मीडिया को बताया कि अनिल सिंह एक ‘साइकिक’ (मानसिक रूप से विक्षिप्त) अपराधी की तरह व्यवहार करता है। वह इससे पहले भी अपने घर के सदस्यों और दोस्तों के साथ 5 से 6 बार इसी तरह की मारपीट और जानलेवा हमला कर चुका है। नीरज का कहना है कि उसे कड़ी सजा और मानसिक उपचार की सख्त जरूरत है।

मनोहरटांड़ से अवैध शराब की सप्लाई का भंडाफोड़। नीरज दास ने जिला प्रशासन के ‘ड्राय डे’ के दावों की भी पोल खोल दी। उन्होंने बताया कि सिंदरी के मनोहरटांड़ इलाके से धड़ल्ले से ‘ब्लैक’ में शराब लाकर बेची जा रही है। अनिल सिंह भी वहीं से शराब लाता था और इसी नशे के प्रभाव में उसने तलवार से हमला किया। प्रशासन की नाक के नीचे चल रहे इस अवैध कारोबार ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना का संक्षिप्त विवरण। विवाद की शुरुआत नीरज दास द्वारा अनिल सिंह के खान-पान और नशे की आदतों पर किए गए कटाक्ष टोनबाजी से हुई थी। तैश में आकर अनिल ने तलवार निकाल ली। नीरज को बचाने की कोशिश में सोनू नामक युवक के हाथ में तलवार लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जोशी न्यूज़ रिपोर्टर दिलीप गुप्ता की खास रिपोर्ट

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000