सिंदरीवासियों को वेंडिंग जोन के रुप में जल्द मिलेगा हाट बाजार – नगर आयुक्त

सिंदरीवासियों को वेंडिंग जोन के रुप में जल्द मिलेगा हाट बाजार – नगर आयुक्त

सिंदरी के हटिया के वेंडिंग जोन से हटेगा अतिक्रमण

सिंदरी । धनबाद नगर निगम के नवपदस्थापित नगर आयुक्त आशीष गंगवार मंगलवार को पहली बार सिंदरी पहुँचे। उन्होंने सहायक नगर आयुक्त सह सिंदरी अंचल कार्यपालक पदाधिकारी प्रतिभा रानी के साथ राँगामाटी स्थित बिरसा पार्क की व्यवस्था और शहरपुरा हटिया में बन रहे वेंडिंग जोन के कार्य प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने वेंडिंग जोन का निर्माण कर रहे एजेंसी स्वराज उद्योग के संवेदक को कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के बाद नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि बिरसा पार्क, वेंडिंग जोन और हर्ल की राशि से लगे लाइटों का निरीक्षण किया गया है। एफसीआईएल से समझौते के अनुसार बिरसा पार्क का व्यवसायीकरण नहीं किया जा सकता है। परंतु पार्क को निःशुल्क व्यवस्था पर छोड़ देने से असामाजिक तत्वों को बढ़ावा मिलेगा। पार्क के रखरखाव करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इसपर जल्द फैसला ले लिया जाएगा और जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

सिंदरी हाट बाजार में बन रहे वेंडिंग जोन को एजेंसी के द्वारा एक करोड़ 95 लाख रुपए की राशि से छः महीने में 8 शेड में 192 स्टॉल का वेंडिंग जोन का निर्माण करना था। निरीक्षण में वेंडिंग जोन समय पर नहीं पूरा होने से असंतुष्ट नगर आयुक्त ने वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण को लेकर वेंडिंग जोन निर्माण में देरी हुई है। इसके लिए जल्द ही अतिक्रमण मुक्त कर वेंडिंग जोन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसमें सुलभ इंटरनेशनल द्वारा संचालित शौचालय का आधुनिकीकरण, एक अतिरिक्त शौचालय, गार्ड के लिए कमरा और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में हर्ल सिंदरी संयंत्र की लगभग सवा दस करोड़ रुपये की राशि से लग रहे स्ट्रीट लाइट और 15 हाइमास्ट लाइट का उद्घाटन भी जल्द होगा। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के वरीय अधिकारियों की उपस्थिति रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000