निर्भया को इंसाफ़ दो, दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दो

निर्भया को इंसाफ़ दो, दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दो

विष्णुगढ़ की निर्भया को न्याय दो

विष्णुगढ़ की 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और उसके बाद की गई निर्मम हत्या ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं बल्कि पूरे समाज के माथे पर लगा कलंक है। इस नृशंस अपराध के विरोध में आज न्याय की मांग को लेकर मशाल जुलूस और कैंडल मार्च निकालकर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी गई और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की आवाज बुलंद की गई।

घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। यह स्थिति साफ-साफ बताती है कि झारखंड में कानून व्यवस्था चरमराकर पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन की जगह अपराधियों का बोलबाला हो गया है और आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी गई है।

सबसे दुखद और शर्मनाक बात यह है कि राज्य की सत्ता में बैठे लोग अब तक संवेदनहीन बने हुए हैं। हेमंत सोरेन की सरकार के कानों पर जूँ तक नहीं रेंग रही है न बेटी को न्याय दिलाने की तत्परता दिख रही है, न ही पीड़ित परिवार की मदद के लिए कोई ठोस कदम। यह चुप्पी और यह निष्क्रियता समाज के लिए बेहद चिंताजनक है।

हमारी सरकार से स्पष्ट और कठोर मांग है दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए। दोषियों को फाँसी की सज़ा दिलाकर न्याय सुनिश्चित किया जाए।

इन्हीं मांगों को लेकर कल हजारीबाग बंद का आह्वान किया गया है। यह बंद किसी राजनीति के लिए नहीं, बल्कि समाज की बेटियों की सुरक्षा और न्याय की लड़ाई के लिए है।

जब बेटियां सुरक्षित नहीं, तब चुप रहना भी अपराध है।
आइए, हजारीबाग बंद को सफल बनाएं और इस न्याय की लड़ाई में अपनी मजबूत सहभागिता दर्ज कराएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000