पाइप बिछाने के लिए खोदा अब मामूली बारिश में बलीडीह मोहल्ला बना नरक रेंगने को मजबूर लोग़ 

पाइप बिछाने के लिए खोदा अब मामूली बारिश में बलीडीह मोहल्ला बना नरक रेंगने को मजबूर लोग़

सरिया। सरिया नगर पंचायत के बलीडीह मोहल्ले में विकास का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। गर्मी के इस मौसम में महज थोड़ी सी बरसात ने नगर पंचायत की पोल खोलकर रख दी है। स्थिति ऐसी नारकीय हो गई है कि मोहल्लेवासियों को अपनी ही गली में आने-जाने के लिए भारी दुश्वारियां का सामना करना पड़ रहा है। यह पूरी मुसीबत हाल ही में पेयजल सप्लाई के नाम पर की गई लापरवाहीपूर्ण खुदाई का नतीजा है।

बताया जाता है कि बीते दिनों इस गली में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था। इसके तहत गली के दोनों तरफ गहरी खुदाई की गई। पाइप बिछाने के बाद गड्ढों को बंद तो कर दिया गया, लेकिन संवेदक और विभाग की बड़ी लापरवाही देखिए—गली के दोनों तरफ मिट्टी की ऊंचाई इतनी ज्यादा हो गई है कि मुख्य सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गई है। इसका भयानक नतीजा यह हुआ है कि थोड़ी सी बारिश का पानी भी सड़क से बाहर निकलने के बजाय सड़क के बीच में ही जमा रह जा रहा है।

अब पूरी गली कीचड़ और गंदे पानी से लबालब है, जिससे पैदल आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं के लिए घर से निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों में नगर पंचायत प्रशासन की इस कुव्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश है। मोहल्लेवासियों ने सरिया नगर पंचायत से पुरजोर आग्रह किया है कि वे इस गंभीर समस्या का अविलंब संज्ञान लें और कागजी दावों से इतर धरातल पर जल्द से जल्द सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराएं, ताकि जनता को इस नारकीय जीवन से मुक्ति मिल सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000