सिंदरी/ धनबाद। एफसीआईएल के1आवासीय कॉलोनी के समीप स्थिति केवन बस्ती एवं एस एल2 जाने वाले रास्ते पर

सिंदरी/ धनबाद। एफसीआईएल के1आवासीय कॉलोनी के समीप स्थिति केवन बस्ती एवं एस एल2 जाने वाले रास्ते पर एक अर्ध निर्मित पानी भरी नाली में एक व्यक्ति का शव मिला । मृतक की पहचान मीतलाल हेंब्रम उम्र लगभग ( 50 वर्ष )पुत्र स्वर्गीय घना हेंब्रम के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार एवं ए एस आई एस एन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को नाली से निकलवाया और मौके पर पंचनामा तैयार किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के भाई विश्वनाथ हेंब्रम ने बताया कि उसका बड़ा भाई देहाड़ी मजदूरी किया करता था और नियमित रूप से मदिरा का सेवन करता था। आशंका जताई जा रही है कि शनिवार संध्या की तेज आंधी और बारिश के बीच नशे की हालत में मीतलाल पानी भरी नाली में गिर गया होगा। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ सकेगा। इस घटना के बाद बस्ती इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।मीतलाल हेंब्रम अपने पीछे मां ,एक बहन, एक भाई , दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटे बाहर कहीं मजदूरी का काम करते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000