जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री अभिषेक झा की अध्यक्षता में एवं जिला शिक्षा अधीक्षक सह

जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री अभिषेक झा की अध्यक्षता में एवं जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुश्री शालिनी डुंग डुंग की उपस्थिति में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के द्वारा प्रदत निदेश के आलोक में वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमों के ससमय निष्पादन एवं क्रियान्वयन हेतु रणनीति निर्माण के साथ-साथ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित बच्चों में क्लब फुट,कटे होंठ, दन्त समस्या आदि को दूर करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए 11 अगस्त 2026 से आयोजित कैंप बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, विगत वित्तीय वर्ष में चिन्हित दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु दिनांक 24 अगस्त से प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले वितरण शिविर का सफल आयोजन, बिना किसी सहायता से विद्यालय नहीं जा पाने वाले बच्चों के लिए एस्कॉर्ट, ट्रांसपोर्ट भत्ता, ब्लाइंड बच्चों के लिए रीडर भत्ता हेतु बच्चों का चिन्हित करण से संबंधित स्थिति की समीक्षा, प्रशस्त एप के माध्यम से विद्यालय स्तर पर शिक्षकों के द्वारा एवं प्रखंड स्तर पर रिसोर्स शिक्षकों एवं थैरेपिस्टों के द्वारा दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग प्रगति की समीक्षा, दिव्यांग बच्चों का मेडिकल प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट, आधार नंबर, अपार आईडी आदि की उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया ।20 अगस्त 2026 तक आवश्यक रूप से उपरोक्त सभी गतिविधियों से संबंधित बच्चों का चिन्ह हीकरण एवं अभिलेखों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया गया। मौके पर अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री आशीष कुमार सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्री अशोक कुमार पांडेय एवं सभी प्रखंडों के रिसोर्स शिक्षक एवं थैरेपिस्ट उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000