धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा राष्ट्र निर्माण का मुख्य शिल्पी प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित

धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा राष्ट्र निर्माण का मुख्य शिल्पी प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू, की 136 वीं जयंती धनबाद जिला कांग्रेस मुख्यालय धनबाद में मनाई गई जिसकी अध्यक्षता *धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह किया*। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी आयोजित कर

जिलाध्यक्ष श्री सिह ने कहा आजाद भारत के प्रथम औद्योगिक नगरी पंडित जवाहरलाल नेहरू के द्वारा बसाया गया वह सिंदरी है जिसके माध्यम से देश में हरित क्रांति को बल मिला, इन्होंने राष्ट्र निर्माण का जो मजबूत नीव रखा वह आज भी जीवंत और विराजमान है उदाहरण स्वरूप थर्मल ,पन बिजली, शिक्षण संस्थान , विज्ञान का क्षेत्र हो या कृषि क्षेत्र सबों में उन्होंने जो कार्य किया आज भी जीवंत है। पंडित नेहरू जी विचारों और अभिव्यक्ति के पक्का पक्षधर थे। पंडित जी के लिए लोकतंत्र और नागरिक स्वतंत्रता आर्थिक और सामाजिक विकास करने का साधन ही नहीं बल्कि सर्वोच्च मूल्य और साध्यथे। जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आधुनिक भारत की नीव राखी। उन्होंने औद्योगिकरण वैज्ञानिक अनुसंधान और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम किया, जिन्हें हम भारतवासी कभी भूल नहीं सकते। वह बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से प्रसिद्ध थे और उनका जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

” *जिन सिद्धांतों के लिए उन्होंने कार्य किया यथा राष्ट्रीय एकीकरण ,सामाजिक न्याय, पंथनिरपेक्षता, लोकतांत्रिक जीवन शैली, अंतर्राष्ट्रीय सद्भाव तथा समाज की समस्याओं पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अध्ययन को बढ़ावा देने वाले* वैसे कुछ उदाहरण हैं जो आज भी जीवंत है । जयंती समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित अलावे कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में सर्व श्री भोलाराम रामजी भगत कालीचरण यादव लक्ष्मण तिवारी ,अक्षयवर प्रसाद, दिनेश यादव, कयूम खान, संतोष चौधरी, हरेंद्र शाही प्रवीण चौधरी, देवेंद्र कुमार, अनवर शमीम नवीन पासवान गोपाल कृष्ण चौधरी अरविंद कुमार सैनी अनिल सिंह सत्यानंद पांडे प्रमोद यादव मृत्युंजय कुमार सिंह,मनोज कुमार हाडीं, आशीष सिंह बिट्टू सिंह अनूप कुमार पांडे,श्याम साव, वीरेंद्र यादव, सुरज वर्मा, मधुसूदन सिंह चौधरी, बंटी दास, इत्यादि प्रमुख थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000