भाजपा सांसद प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में जनसंपर्क अभियान किया गया:।

भाजपा सांसद प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में जनसंपर्क अभियान किया गया:।
सिंदरी : विभिन्न दलों के पार्टी प्रत्याशियों द्वारा लोकसभा सांसद चुनावी संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में धनबाद के भाजपा सांसद प्रत्याशी ढुल्लू महतो की जीत भारी मतों से सुनिश्चित करने के लिए भाजपा सिन्दरी नगर उपाध्यक्ष संजू महतो के साथ कार्यकर्ताओं ने मेगा अभियान के तहत कांड्रा गुरुद्वारा , मुसाबनी कॉलोनी एवं कांड्रा बाजार में लोगों से मिलकर उन्हें नरेंद्र मोदी की सरकार की ओर से पिछले 9 साल के दौरान किए गए कार्यों से रूबरू कराया। जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में उनके मंत्रिमंडल में कोई भी भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा है। प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई योजनाओं- जिसमें गरीबों को मुफ्त राशन, रहने के लिए प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत घर, खाना पकाने के लिए उज्ज्वला गैस कनेक्शन,शौचालय, महिलाओं युवाओं के रोजगार के लिए बैंक से तुरंत लोन की व्यवस्था और जीवन रक्षा के लिए गरीबों को आयुष्मान योजना में ₹500000 का फ्री इलाज जैसे कई जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है हर तरफ एनडीए के पक्ष में रुझान देखा गया। देश की जनता तीसरी बार मोदी सरकार बनाने को तैयार है। जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से संजू महतो, अरविंद खत्री, मिथुन महतो, सत्यवान महतो, राज महतो ,चूंमकी देवी ,सोनल देवी, मीना देवी ,लक्ष्मी देवी ,ममता देवी ,संगीता देवी, यशोदा देवी उपस्थित थी।