झारखंड राज्य के हक और रॉयल्टी अधिकार का पैसा 1लाख 36 हजार करोड़, केंद्र की मोदी सरकार द्वारा वर्षों से झारखंड को नहीं दिए जाने के विरोध में

झारखंड राज्य के हक और रॉयल्टी अधिकार का पैसा 1लाख 36 हजार करोड़, केंद्र की मोदी सरकार द्वारा वर्षों से झारखंड को नहीं दिए जाने के विरोध में

“संयुक्त संघर्ष मोर्चा” सिंदरी की ओर से मोदी सरकार का पुतला दहन एवं नुक्कड़ सभा शहरपुरा भुजा चौक पर किया गया।

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार आई है। विपक्ष शासित राज्यों के साथ खुलेआम बेमानी कर रही है। राज्यों सरकारों को जीएसटी एवं रॉयल्टी का पैसा केंद्र से मिलना हक और अधिकार है। उस हक के पैसे पर मोदी सरकार कुंडली मार कर बैठी है। झारखंड सरकार का पैसा समय पर नहीं मिलने के कारण झारखंड के विकास की योजना जैसे बिर्धापेंशन, विधवा पेंशन, गरीबों को घर जैसी आम जनता के लिए लाभकारी योजना प्रभावित हो रही है। राज्य के साथ हो रही इस तरह की बेईमानी को झारखंड की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को वोट नहीं देकर इसका जबाब जरूर देगी।

नुक्कड़ सभा को संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक व झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रामु मंडल, परशुराम सिंह नगर अध्यक्ष अशोक महतो, सीपीआई माले के सुधीर महतो प्रसाद महतो, राजीव मुखर्जी, विमल रवानी, सीपीआई(एम) के सिंदरी शाखा सचिव गौतम प्रसाद, सूर्यकुमार सिंह, कांग्रेस के सिंदरी नगर अध्यक्ष अजय कुमार,एव आरजेडी के प्रदीप पाल सुरेश रावत ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में फागु प्रमाणिक रोहित मंडल राम लायक राम, शिबू राय ,नरेंद्र नाथ दास, प्रमोद कुमार सिंहा, संजीत यादव सुभाष हसदा राकेश महतो मंगल महतो राजू बावड़ी सुरेश प्रसाद पुणेंद्र सिंह अश्विनी मंडल सत्येंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000