सिंदरी में एक युवक ने चापड़ लहराते हुए फैलाया दहशत

सिंदरी में एक युवक ने चापड़ लहराते हुए फैलाया दहशत

सिंदरी । सिंदरी थाना क्षेत्र के शहरपुरा बाजार में सोमवार की शाम लगभग 7 बजे एक युवक ने चापड़ लहराते हुए दहशत फैला दिया। हालांकि पुलिस की काफी मशक्कत के बाद युवक हत्थे चढ़ गया।

शहरपुरा बाजार के मो अमीनुद्दीन के हार्डवेयर के दुकान में युवक ने चापड़ लहराकर उनसे पैसे की माँग की। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि एक अज्ञात युवक अचानक चापड़ लहराते हुए दुकान में घुस आया और पैसे की माँग करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने उनको धकेल दिया और पुलिस के पीसीआर की सायरन सुनकर बाजार में दौड़ गया। इस घटना के बाद वह चापड़ लेकर पूरे बाजार के विभिन्न दुकानों में घुसकर चापड़ लहराता रहा। इससे पूरे शहरपुरा बाजार में दहशत फैल गई। सूचना के आधार पर पहुँचे सिंदरी थाना प्रभारी सह निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने काफी खोजबीन की और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को धर दबोचा। जानकारी के अनुसार सिंदरी पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक सीमाटाँड़ निवासी निरंजन कर्मकार का पुत्र समर कर्मकार है।

इस संबंध में सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटना की जाँच की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000