देश के प्रति हमारे कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता है स्वतंत्रता दिवस अनुपमा सिंह

देश के प्रति हमारे कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता है स्वतंत्रता दिवस अनुपमा सिंह

धनबाद लोकसभा कि लोकप्रिय कांग्रेस नेत्री राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की वर्किंग प्रेसिडेंट ने धनबाद जिला के आवासीय कार्यालय जोड़ापोखर, झरिया प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष के मोहन बाजार स्थित कार्यालय बनियाहीर कार स्टैंड, केंदुआ चार नंबर बस्ती आदि क्षेत्रों में में 15 अगस्त 2025 को ध्वजारोहण किया और कहा कि आज हम सब अपने देश के तिरंगे के नीचे खड़े होकर आजादी का जश्न मना रहे हैं जिसके लिए हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया इस आजादी को पाने के लिए अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने इस सपने को साकार करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं बल्कि एक जिम्मेवारी भी है हमें न केवल हमारे संघर्ष और बलिदानों की याद दिलाता है बल्कि देश के प्रति हमारे कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा भी देता है हमें अपने देश की एकता अखंडता विकास के लिए ईमानदारी और मेहनत से काम करना होगा इस अवसर पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि अपने देश को और ऊंचाइयों पर ले जाएंगे इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कृत भी किया कार्यक्रम में राम गोपाल भुवानिया मुख्तार खान संतोष महतो बमभोली सिंह संतोष चौधरी,सतपाल सिंह ब्रोका जयप्रकाश चौहान अनु पासवान भगवान दास चुन्नू सिंह रौनक सिंह इंद्रजीत सिंह गुड्डू खान सुरेंद्र राम अशोक दत्ता पप्पू सिंह गोल्डी सिंह जमालुद्दीन अशोक रवानी च्छेयवर प्रसाद, फ़ैज़ अहमद संतोष सिंह किशोर कुमार अशोक राय संतोष मोदक शैलेंद्र सिंह जीतू मोदक राजू सिंह संजय मंडल राजमणि देवी चिराग सिंह महेंद्र आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000