लायंस पब्लिक स्कूल,डीएवी एवं प्रतिष्ठित विद्यालयों में वहां छापेमारी, परमिट फिटनेस उल्लंघन पर 2.45 का चालान कटा

लायंस पब्लिक स्कूल,डीएवी एवं प्रतिष्ठित विद्यालयों में वहां छापेमारी, परमिट फिटनेस उल्लंघन पर 2.45 का चालान कटा अभिभावक नाराज

सिंदरी । सिंदरी व बलियापुर के प्रतिष्ठित विद्यालयों में कई बरसों से खटरा बस चलाई जा रही थी। जिसमें छात्र-छात्राओं को भेड़ बकरी की तरह लादा जा रहा था। अभिभावक अपने बच्चों का प्रत्येक माह स्कूल बस का फीस देते हैं। शिक्षा के मजबूरी के कारण अभिभावक आवाज नहीं उठाते हैं।

मंगलवार को मोटर वाहन अधिनियम के तहत चार सदस्यीय टीम ने वाहनों की जाँच की। सड़क सुरक्षा प्रबंधक सहित चार सदस्यीय जाँच टीम ने स्कूलों में चल रहे वाहनों की परमिट, फिटनेस जाँच कर चालान काटा गया।

 

सड़क सुरक्षा प्रबंधक ने बताया कि झारखंड पब्लिक स्कूल बलियापुर में चल रहे वाहनों पर बिना परमिट के वाहन चलाने के लिए स्कूल पर लगभग 88 हजार रुपए का चालान काटा गया।

 

डीएवी स्कूल सिंदरी में चल रहे आठ वाहनों में छः गाड़ियों के परमिट का लगभग 60 हजार रुपए का चालान काटा गया। लायंस पब्लिक स्कूल सिंदरी में चार वाहनों की जाँच कर परमिट फेल होने और वाहनों में जाली नहीं होने के कारण लगभग 45 हजार रुपए का चालान काटा गया। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर में 5 वाहनों की जाँच कर फिटनेस और परमिट फेल के लिए लगभग 52 हजार 650 रुपए का चालान काटा गया है। उन्होंने बताया कि इन वाहनों से बच्चों को घर से स्कूल और पुनः स्कूल से घरों के पास तक छोड़ा जाता है। स्कूलों के अंतर्गत चल रही वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था स्कूलों को भलिभांति देखनी है।

इसको लेकर अभिभावकों ने इसे स्कूल की लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है और वाहन जाँच अधिकारी से इसपर कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000