सिंदरी के मनोहरटांड़ की जमीन पर दो पक्षों ने दावेदारी पेश करते हुए थाना में किया गया शिकायत

सिंदरी के मनोहरटांड़ की जमीन पर दो पक्षों ने दावेदारी पेश करते हुए थाना में किया गया शिकायत

सिंदरी । सिंदरी के मनोहरटांड़ हीरक रोड स्थित 66 डिसमिल जमीन पर दो पक्षों ने दावेदारी पेश की है। इसमें एक पक्ष के दर्जनों युवकों और युवतियों ने जमीन पर जेसीबी मशीन लगाकर सफाई की। वहीं दूसरे पक्ष के फिलिप कन्डुलना ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए इस कार्य पर सिंदरी प्रशासन से अविलंब रोक लगाने की माँग की।

फिलीप कन्डुलना ने जानकारी दी कि उन्होंने यह जमीन बलियापुर निवासी राजमोहन पाण्डेय से पॉवर ऑफ अटार्नी पर लिया है। यह जमीन राजमोहन पाण्डेय ने वर्ष 1968 में खरीदा था और उनके नाम पर इस जमीन की जमाबंदी की गई है। वहीं राजमोहन पाण्डेय के नाम पर वर्ष 2026 तक झरिया अंचल कार्यालय से रसीद कटा हुआ है। वहीं दूसरा पक्ष बीसीसीएल कंपनी द्वारा आवंटित कागज दिखाकर जमीन पर कब्जा करना चाहता है। फिलीप कन्डुलना ने बताया कि वर्ष 1984 में सरदार रणबीर सिंह ने उक्त जमीन को गलत तरीके से बीसीसीएल कंपनी को दिखाकर नौकरी प्राप्त की थी और वह रिटायर हो चुके हैं। बीसीसीएल कंपनी को टासरा से रैयतों को स्थानांतरित करते समय इसे कुछ लोगों को कब्जाधारी बना दिया था। फिलीप कन्डुलना ने बताया कि गलत तरीके से जमीन के नाम पर नौकरी लेकर कंपनी को गुमराह करना और कंपनी द्वारा बिना छानबीन के दूसरे को सौंपना कानूनन गलत है। उन्होंने बताया कि इसकी लिखित शिकायत सिंदरी थाना में दर्ज की गई है।

वहीं दूसरे पक्ष के स्थानीय लोगों ने बताया कि बीसीसीएल कंपनी ने उन्हें टासरा से स्थानांतरित करते समय उक्त जमीन पर कब्जा दिलाया था। कुछ कमियों के कारण उस समय कब्जा नहीं हो पाया। अब इसकी सफेद कर घर बनाने का उद्देश्य है। इसके लिए लिखित शिकायत सिंदरी थाना में दर्ज किया गया है।

सिंदरी थाना प्रभारी सह निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आई शिकायत को ले लिया गया है। झरिया अंचल अधिकारी के समक्ष उपस्थित कर मामले की जाँच की जाएगी। जाँच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000