कांड्रा चावल गोदाम में पीडीएस खाद्यान्न के ठेकाश्रमिकों ने किया हड़ताल

कांड्रा चावल गोदाम में पीडीएस खाद्यान्न के ठेकाश्रमिकों ने किया हड़ताल

सिंदरी । झारखंड सरकार द्वारा कांड्रा में स्थापित राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के गोदाम में कार्यरत ठेकाकर्मियों ने मंगलवार से कार्य स्थगित कर हड़ताल कर दिया है। उनकी माँग है कि उन्हें संवेदक विष्णु कांत पाठक से सरकार द्वारा निर्धारित वेतन और दो महीने की बकाया राशि भुगतान कराया जाए।

ठेकाकर्मियों का नेतृत्व कर रहे सहदेव यादव ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि संवेदक विष्णु कांत पाठक माननीय राज्यपाल द्वारा निर्धारित वेतन नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि बीते दो माह से संवेदक वेतन नहीं दे रहा है और वेतन की माँग करने पर तरह तरह की धमकियाँ दी जा रही हैं। इससे श्रमिक डरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि संवेदक द्वारा दो महीने से वेतन भुगतान नहीं करने पर श्रमिकों के घरों की माली हालत खराब हो गई है। उन्होंने इसकी शिकायत जिला आपूर्ति विभाग से करते हुए माँग की है कि इसपर अविलंब कार्रवाई कर उचित न्याय दिलाएँ। सहदेव यादव ने बताया कि ऐसी स्थिति रही तो हड़ताल जारी रहेगी।

इस संबंध में कांड्रा गोदाम में पदस्थापित सहायक महाप्रबंधक जयदीप गिरी ने बताया कि संवेदक की कार्यप्रणाली की जानकारी विभाग को दी गई है। विभागीय आदेश का इंतजार किया जा रहा है। हड़ताल को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है।

पीडीएस खाद्यान्न गोदाम में हड़ताल कर रहे ठेकाकर्मियों में मनोहर यादव, विपिन यादव, रणधीर यादव, निरंजन राम, गौतम राम, प्रद्युम्न यादव, शंकर यादव, लक्ष्मण यादव, शैलेंद्र यादव, भवेश यादव, मुकेश यादव, मृत्युंजय कुमार, सन्नी कुमार, लिलो भगत, सुभाष यादव, संजीव यादव, रमेश राम, राजबन यादव, सुधीर यादव, बिरजू यादव, सज्जन राम, विक्रम यादव, पवन राम, शंकर यादव सहित 28 ठेकाकर्मी मौजूद थे।

जोशी न्यूज़ रिपोर्टर मुजाहिद की खास रिपोर्ट

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000