राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर स्व. मन्नान मलिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर स्व. मन्नान मलिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

धनबाद, 30 जुलाई 2026।

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा सिंह के आवासीय कार्यालय में आज झारखंड के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय मन्नान मलिक की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के महामंत्री श्री ए. के. झा ने की। मंच संचालन श्री सतपाल सिंह ब्रोका ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री अमरेंद्र सिंह चौधरी ने किया। इस अवसर पर स्व. मन्नान मलिक के सुपुत्र श्री हुब्बान मलिक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री ए. के. झा ने कहा कि स्व. मन्नान मलिक झारखंड राज्य के पूर्व मंत्री, धनबाद के लोकप्रिय विधायक, कांग्रेस पार्टी के मजबूत स्तंभ तथा मजदूर हितों के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने कहा कि स्व. मलिक एक ईमानदार, कर्मठ, बहादुर, जुझारू एवं संघर्षशील मजदूर नेता थे, जिन्होंने जीवन की अंतिम सांस तक गरीबों, मजदूरों, शोषितों, पीड़ितों, दलितों एवं आम जनता की निस्वार्थ सेवा की।

श्री झा ने कहा कि उनका स्व. मन्नान मलिक के परिवार से दो पीढ़ियों से आत्मीय एवं पारिवारिक संबंध रहा है। उन्होंने बताया कि स्व. मन्नान मलिक के दिवंगत पिता तथा उनके चाचा, स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्यात मजदूर नेता स्वर्गीय सूर्य नारायण झा के समय से ही दोनों परिवारों के बीच घनिष्ठ संबंध रहे हैं।

सभा में उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. मन्नान मलिक सभी जाति, धर्म, बिरादरी और समुदाय के लोगों में समान रूप से लोकप्रिय थे। उनके निधन से केवल धनबाद ही नहीं, बल्कि पूरा झारखंड शोकाकुल है। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ उनके आत्मीय संबंध रहे और उन्होंने सदैव जनहित एवं मजदूर हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. मन्नान मलिक ने धनबाद की जनता के हित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके निधन से राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, इंडियन नेशनल माइन वर्कर्स फेडरेशन तथा पूरा इंटक परिवार गहरे शोक में है। सभी ने उन्हें अजातशत्रु व्यक्तित्व का धनी बताते हुए उनकी सेवाओं को अविस्मरणीय बताया।

श्रद्धांजलि सभा में श्री ए. के. झा, रणधीर ठाकुर, श्री हुब्बान मलिक, श्री संतोष महतो, श्री रामप्रीत यादव, श्री अमरेंद्र चौधरी, श्री मिथिलेश सिंह, बंमभोली सिंह, नागेंद्र राय, श्री सुरेंद्र यादव, लगन देव यादव, सुरेश तांती, रवि चौबे, सतपाल सिंह ब्रोका, अशोक राय, किशोर कुमार, शकील अहमद, मुख्तार खान, श्री बी. एन. झा, श्री विजेंद्र पासवान, अजय कुमार सिंह, मंबोध सिंह, जितेंद्र शर्मा, योगेंद्र सिंह, संतोष मोदक, श्यामल, कन्हैया गुप्ता, चंद्रिका पासवान, । मनोज महतो, बिरेन गोप, गणेश यादव, रामाधीर ठाकुर, विनोद चौहान, रामसेवक ध्रुव, पन्नालाल सिंह, परविंदर पासी, श्री उमेश भुइयां, श्री रोहित सिंह, श्री शैलेन्द्र प्रसाद सिंह, श्री गोवर्धन महतो, श्री राम प्रकाश, श्री मोहन यादव, श्री एस. आर. सरकार, श्री बिमलेश चौबे, श्री विजय महतो, श्री संजय निषाद, श्री विजय भुईयां, श्री शैलेंद्र उपाध्याय, श्री अफजल खान, श्री चंदू कुमार, श्री वंश बहाल प्रजापति, श्री शंभू राय, श्री पप्पू राही, श्री सुधीर वाल्दे, श्री मोहित मरावी, श्री अनिल करमाली, श्री महादेव सतनामी, श्री राजू यादव, श्री प्रणव कुमार सिंह, श्री राजू सिंह, श्री सोनू सिंह विक्की कुमार सहित बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सभा के अंत में सभी ने स्व. मन्नान मलिक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000