डोमगढ़ के डी यू सी ग्राउंड में शुरू हुआ सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन करने पहुँची सावित्री देवी

डोमगढ़ के डी यू सी ग्राउंड में शुरू हुआ सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन करने पहुँची सावित्री देवी

सिंदरी । डोमगढ़ के डी यू सी ग्राउंड में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ शुक्रवार को धनबाद सांसद ढुलू महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी ने किया। प्रतियोगिता का पहला फुटबॉल मैच डोमगढ़ सोनू इलेवन और बलियापुर फुटबॉल कल्ब के बीच खेला गया। इसमें बलियापुर फुटबॉल कल्ब ने 4 – 1 से विजेता घोषित हुई।

इस अवसर पर सांसद ढुलू महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण व शहरी खिलाड़ियों की प्रतिभा इस मंच के माध्यम से निखर कर सामने आ रही है। धनबाद जिले के सिंदरी, निरसा, बाघमारा, धनबाद में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खेल महोत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विजेता टीम बाघमारा चिटाही धाम में फाइनल मैच खेलेंगी।

कार्यक्रम के शुभारंभ में भाजपा की सिंदरी विधानसभा प्रत्याशी तारा देवी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धरणीधर मंडल, ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, जिला मंत्री प्रकाश बाउरी, विजय सिंह, नगर उपाध्यक्ष धीरज सिंह, नगर मंत्री राघव तिवारी, खेल संयोजक बलदेव महतो, खेल प्रभारी टिंकू महतो, गोवर्धन मंडल, विद्युत चक्रवर्ती, सुनील मोदक उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000