झारखंड टी-20 लीग 2026 में चयनित होने पर युवा क्रिकेटर प्रभात कुमार यादव को अनीता देवी ने दी बधाई।

झारखंड टी-20 लीग 2026 में चयनित होने पर युवा क्रिकेटर प्रभात कुमार यादव को अनीता देवी ने दी बधाई।

लातेहार जिला परिषद की उपाध्यक्ष अनीता देवी ने बालूमाथ के प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर प्रभात कुमार यादव के झारखंड टी-20 लीग 2026 में चयनित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रभात के पिता श्री दयाल यादव से दूरभाष पर बातचीत कर पूरे परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी।

अनीता देवी ने कहा कि प्रभात कुमार यादव की सफलता यह साबित करती है कि केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि खेलकूद एवं अन्य क्षेत्रों में भी युवाओं के लिए उज्ज्वल भविष्य और बेहतर कैरियर की अपार संभावनाएं हैं। बच्चों और युवाओं को किसी प्रकार का तनाव या निराशा नहीं पालनी चाहिए। जिस क्षेत्र में उनकी रुचि और प्रतिभा हो, उसमें पूरी लगन, मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने पर सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है।

उन्होंने कहा कि बालूमाथ जैसे छोटे एवं अपेक्षाकृत पिछड़े क्षेत्र, जहां क्रिकेट की बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है, वहां से निकलकर प्रभात कुमार यादव ने झारखंड टी-20 लीग में स्थान बनाकर एक मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि संसाधनों की कमी कभी भी प्रतिभा और मेहनत के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती। कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

अनीता देवी ने कहा कि प्रभात की यह उपलब्धि पूरे बालूमाथ, लातेहार एवं झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रभात आने वाले समय में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर भी गौरवान्वित करेंगे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000