अंतरराष्ट्रीय फुलकॉन्टैक्ट कराटे चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ, कई देशों के प्रतिभागियों की भागीदारी

*अंतरराष्ट्रीय फुलकॉन्टैक्ट कराटे चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ, कई देशों के प्रतिभागियों की भागीदारी*

रांची स्थित *हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव* में आयोजित *”इंटरनेशनल फुलकॉन्टैक्ट कराटे चैंपियनशिप 2026″* का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर *मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह * उपस्थित रहे और उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन *ऑल इंडिया क्योकुशिन-काई कराटे फेडरेशन* द्वारा किया गया है, जो *WKKO क्योकुशिन-काई जापान* से संबद्ध है। प्रतियोगिता में भारत सहित कई देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया है, जो अपनी मार्शल आर्ट्स प्रतिभा, अनुशासन और आत्मबल का प्रदर्शन करेंगे।

प्रवीण सिंह ने अपने संबोधन में कहा,
*”यह प्रतियोगिता केवल खेल नहीं, बल्कि संस्कृति, अनुशासन और आत्म-विश्वास का प्रतीक है। युवा खिलाड़ियों को इस तरह के मंच से प्रेरणा मिलती है, जो न केवल उन्हें एक बेहतर खिलाड़ी बनाता है, बल्कि एक बेहतर इंसान भी बनाता है।”*

उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि रांची जैसे शहर में इस स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं को वैश्विक मंच से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगा।

डॉ. हिम्मत सिंह, एशिया अध्यक्ष, WKKO जापान ने बताया कि यह चैंपियनशिप आने वाले समय में भारत को मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगी।

इस आयोजन ने खेल भावना, वैश्विक एकता और युवाओं की ऊर्जा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000