न्यायाधीशों ने ली प्रजातांत्रिक मूल्यों के संवर्द्धन को सुदृढ़ करने की शपथ  

न्यायाधीशों ने ली प्रजातांत्रिक मूल्यों के संवर्द्धन को सुदृढ़ करने की शपथ

धनबाद : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को सिविल कोर्ट धनबाद में जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालकृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में पंद्रहवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायाधीशों , अधिवक्ताओं एवं सिविल कोर्ट कर्मचारियों ने प्रजातांत्रिक मूल्यों के संवर्द्धन को सुदृढ़ करने की शपथ ली

कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीश श्री तिवारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का गठन 25 जनवरी, 1950 को हुआ था, इसलिए आयोग के द्वारा वर्ष 2011 से 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ्य लोकतंत्र में अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें। साथ ही लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुभाष,जिला एवं सत्र न्यायाधीश पारस कुमार सिन्हा, कमलेश कुमार शुक्ला, प्रफुल्ल कुमार , कुमार साकेत, दुर्गेश चंद्र अवस्थी विकेश ,विजय कुमार श्रीवास्तव , मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरती माला ,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पी एस घोष , अवर न्यायाधीश संतोषनी मुर्मु, राजीव त्रिपाठी , समा रोशनी कूलू अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा मयंक तुषार टोप्नो, परमानंद उपाध्याय,प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ऋषि कुमार, विवेक राज रजिस्ट्रार आई जेड खान ,धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी समेत एलएडीसीएस के चीफ कुमार विमलेंदू, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक कन्हैयालाल ठाकुर, नीरज गोयल ,शैलेंद्र झा, सुमन पाठक ,स्वाती कुमारी, सिन्हा, पारा लीगल वॉलिंटियर राजेश कुमार सिंह ,बसंत द्विवेदी , अरविंद प्रसाद, गीता कुमारी, हेमराज चौहान , राजनंदन किस्कू नवीन कुमार , सिविल कोर्ट कर्मचारी ,सौरव सरकार ,अरुण कुमार ,अनुराग पांडे ,सिविल कोर्ट कर्मचारी संजय सिन्हा शमशेर आलम महबूब आलम, विनय राणा, सुदीप कुमार, नाजिर अनिल कुमार , रणधीर कुमार, अतुल वर्मा ,अमित किशोर, मो मोईन, नायब नजीर नलिनी कांत मिश्रा, मुकेश शर्मा, अक्षय सिंह, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000