स्थान जिला कांग्रेस मुख्यालय, हाउसिंग कॉलोनी, धनबाद आज दिनांक 19 जुलाई 2026 को धनबाद जिला कांग्रेस

स्थान जिला कांग्रेस मुख्यालय, हाउसिंग कॉलोनी, धनबाद
आज दिनांक 19 जुलाई 2026 को धनबाद जिला कांग्रेस मुख्यालय, हाउसिंग कॉलोनी, धनबाद में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण आवश्यक बैठक धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, जनहित के विभिन्न मुद्दों एवं जिले के समसामयिक राजनीतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनभावनाओं का सम्मान करती रही है और धनबाद के इतिहास, संघर्ष तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय मन्नान मलिक ने धनबाद के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में अमूल्य योगदान दिया था। उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि हाउसिंग कॉलोनी पार्क में पूर्व मंत्री मन्नान मलिक की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए तथा मटकुरिया गोलीकांड स्थल से बन रहे ओवरब्रिज का नाम “मन्नान मलिक ब्रिज” रखा जाए। इस संबंध में राज्य सरकार एवं संबंधित विभागों को शीघ्र ज्ञापन सौंपा जाएगा।
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष ने दूसरा महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखते हुए कहा कि मटकुरिया गोलीकांड के दौरान जिन कांग्रेसजनों पर न्यायालय मे कार्रवाई चल रही है, उनकी कानूनी लड़ाई जिला कांग्रेस कमेटी पूरी मजबूती एवं गंभीरता के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को कभी अकेला नहीं छोड़ती और प्रत्येक परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहेगी। संगठन उनकी न्यायिक सहायता के लिए हरसंभव सहयोग साथ रहेगा।
बैठक में तीसरे प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने हाल ही में धनबाद के विकास से संबंधित आयोजित सर्वदलीय बैठक का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उक्त बैठक में वे कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए शामिल हुए थे। वहां उन्होंने स्पष्ट रूप से पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा कि जहां भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं विधायक मंच पर मौजूद रहेंगे, ऐसे विकास मंचों पर कांग्रेस अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान और वैचारिक प्रतिबद्धता बनाए रखेगी तथा भारतीय जनता पार्टी के साथ साझा राजनीतिक मंच का हिस्सा नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की रक्षा और जनहित के मुद्दों पर अपनी अलग एवं स्पष्ट विचारधारा के साथ जनता के बीच कार्य करती रहेगी।
जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों, सामाजिक न्याय, विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिला कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगी। बैठक मे SIR के कार्य मे सभी कांग्रेसजन अपने अपने बूथ पर मौजूद रहकर आम जनो को सहयोग करें।
बैठक को वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन महतो, मनोज यादव, मुख्तार खान, रामगोपाल भुवानिया, रमेश जिंदल, मदन महतो, मनोज यादव, दिनेश यादव, महेंद्र दुबे, शाहिद कमर, अवध नारायण प्रसाद, सबीर आलम, कयुम खान, इरफान खान, चौधरी मंटू दास, बाबू असारी, विलकीस खातून, अछवर प्रसाद, बिजेंद्र पासवान, अख्तर गुड्डू खान, नवीन पासवान, प्रितम रवानी, निवारण महतो, भोला सिंह शहजादा हुसैन, संजय कुमार, अब्दुल समद,संतोष राय, संतोष मोदक, श्याम साव, मनोहर कुमार दास, मो. शब्बीर आलम, शशि भूषण तिवारी, दिनेश पासवान, बिरेंद्र पासवान, वकील बाउरी, गौतम सिह, मृत्युंजय कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार, मनोज हाड़ी, बंटी दास, अजय कुमार पाण्डेय, सत्या न्नद पाडेय, बंमभोली सिंह, मधुसूदन सिंह चौधरी सहित अनेक नेताओं ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, जनसरोकारों के मुद्दों पर संघर्ष तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।
बैठक में उपर्युक्त नेताओं सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे। अंत में जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।
*संतोष कुमार सिंह* जिलाध्यक्ष
धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी
जिला कांग्रेस मुख्यालय, हाउसिंग कॉलोनी, धनबाद

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000