लोदना क्षेत्र में खतरों से बचाव हेतु IIT-ISM के प्रतिनिधि मंडल के साथ मीटिंग पर चर्चा की गई।

लोदना क्षेत्र में खतरों से बचाव हेतु IIT-ISM के प्रतिनिधि मंडल के साथ मीटिंग पर चर्चा की गई

 

तिसरा,आज दिनांक 20 फरवरी को IIT-ISM का एक प्रतिनिधि मंडल एवं लोदना क्षेत्रीय प्रबंधन के साथ बैठक हुई| बैठक का एजेंडा लोदना क्षेत्र के खादानो एवं परियोजनाओं का जोखिम व खतरों का आकलन तथा इसका बचाव का उपाय पर चर्चा की गई। इस आलोक में लोदना क्षेत्र के खादानो एवं अकीकृत नार्थ-साउथ तिसरा -कुजामा, जयरामपुर कोलियरी में मौजूद जोखिम व खतरों का आकलन किया गया एवं उन जगहों को माइन प्लान पर चिन्हित किया गया। इन जगहों का बैज्ञानिक अध्ययन पहले भी किया गया था, लेकिन कुछ जगह जो छुट था, उनका जल्द से जल्द बैज्ञानिक अध्ययन कर इसका अंतिम रिपोर्ट बीसीसीएल मुख्यालय में जमा किया जायेगा। इस बैज्ञानिक अध्ययन से खादान में दुर्घटनाओ में कमी आएगी एवं उत्पादन को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 

इस मौके पर लोदना क्षेत्र के तरफ से महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा, अवर महाप्रबंधक, परवेज आलम, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी, आशीष तिवारी, परियोजना संजीव कश्यप, व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। IIT-ISM के प्रतिनिधिमंडल में खनन अभियंत्रण विभाग के प्रमुख डी.पी. मिश्रा सहित अन्य स्कॉलर मौजूद थें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000