बलियापुर अंचल सीओ के रिश्तेदार का अपरहण।

बलियापुर अंचल सीओ के रिश्तेदार का अपरहण।

अपराधियों के चंगुल से भागवन भरोसे बचाई जान

धनबाद बलियापुर सीओ के रिश्तेदार का राँची में गुरुवार को अपहरण हुआ। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह अपहरणकर्ता के चंगुल से भाग कर उक्त व्यक्ति ने जीआरपी के पास पहुँच जान बचाने की मदद मांगी। मदद मांगते हुए उक्त आदमी जीआरपी थाने में ही बेहोश हो गए। जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने इलाज के लिए उक्त आदमी को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया है कि रांची के कांके निवासी रणविजय सिंह गुरुवार को अपने घर से पैसे निकालने की बात कह घर से निकले थे। काफी वक्त गुजर जाने के बाद रणविजय घर नही पहुँचे। जिसके बाद परिजन ने उनकी गुमशुदगी का मामला ईटखोरिया थाने में दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस रणविजय सिंह की खोजबीन में जुट गई।

वही शुक्रवार की सुबह रणविजय ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग कर धनबाद स्टेशन के समीप जीआरपी थाने में पहुँच पुलिस से मदद की गुहार लगाते बेहोश हो गए। चिकित्सकों का कहना है कि रणविजय को नशीला प्रदार्थ खिलाया है। जिस कारण रणविजय बेहोशी की हालत में है। बताते चले कि रणविजय सिंह बरियापुरहै। बताते चले कि रणविजय सिंह बलियापुर सीओ प्रवीण कुमार सिंह के रिश्तेदार है। वही सूचना मिलते ही बलियापुर सीओ प्रवीण कुमार सिंह शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुँचकर रणविजय सिंह से मुलाकात कर हालचाल जाना

जिसके बाद बलियापुर सीओ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रणविजय सिंह उनके रिश्तेदार है। रणविजय रांची में समाजसेवी है। हालांकि अपराधी की ख़ोजबीन जारी है। जल्द से जल्द पुलिस उनको गिरफ्तार कर लेगी।पाथरडीह से जोशी न्यूज़ रिपोर्टर मुजाहिद।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000