जोगता में सीआईएसएफ और बीसीसीएल अधिकारियों के मिलीभगत से अवैध कोयला कारोबार अपनी बुलंदी पर

जोगता में सीआईएसएफ और बीसीसीएल अधिकारियों के मिलीभगत से अवैध कोयला कारोबार अपनी बुलंदी पर

कतरास। जोगता में एक बार फिर घनी आबादी खतरे में पड़ता दिख रहा है। कोयला माफिया, सीआईएसएफ और बीसीसीएल अधिकारियों के मिलीभगत से हजारों की आबादी आज खतरे में है। कई बार भू – धंसान होने, गोफ बनने और ग्रामीणों के घरों में दरारें पड़ने की घटना सामने आ चुकी हैं। उसके बावजूद भी अवैध खनन पर विराम नहीं लग पाना स्थानीय पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

जोगता थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिजुआ 10 नंबर मोड़ काली मंदिर के समीप बड़े पैमाने पर धड़ल्ले से दिन दहाड़े अवैध खनन किया जाता है। चंद कदम दूर सिजुआ स्टेडियम के सामने कतरास क्लब के पीछे 22/12 बस्ती जाने वाले मार्ग के किनारे नए खदान से हर रोज भारी मात्रा में कोयला तस्करी की जाती है। इसके लिए बाहरी एवं कुछ स्थानीय गरीब मजदूरों से कोयला कटाई एवं कोयला ढुलाई का काम कराया जाता है। पहले कोयले को बोरा में भर भर कर जमा किया जाता है फिर ठेला/वैन में लोड कर 22/12 जाने वाली सड़क के दूसरी ओर हरे तिरपाल से घेरकर बनाए गए अवैध डिपो में कोयला का अवैध रूप से भंडारण किया जाा atहै। बाद में ट्रकों के माध्यम से इसे बाहर भेजा जाता है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार हर रोज करीब 10 से 15 ट्रक अवैध कोयला यहां से निकाला जाता है।

जोगता थाना अंतर्गत 22/12 नामक फैक्ट्री में नमक फैक्ट्री की आड़ में काले कोयले का काला कारोबार बिना किसी डर भय के बेखौफ चल रहा है। आधा दर्जन से अधिक अवैध मुहाने बनाकर बाहरी मजदूरों से हर रोज हजारों बोरी कोयला कटवाया जाता है। हर वक्त मजदूरों के जान जाने का खतरा बना रहा था। नमक फैक्ट्री जाने पर स्पष्ट रूप से सैकड़ों बोरी कोयला भिन्न-भिन्न स्थानों में अवैध रूप से भंडारण किया हुआ देखा जा सकता है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000