गौशाला ओपी पंचमुखी मंदिर के पास बुलेट ने गैस एजेंसी कर्मी को रौंदा, भाग रहे सवार को ग्रामीणों ने दबोचा

घायल सुरेंद्र प्रसाद की हालत गंभीर, धनबाद SNMMCH रेफर।

गौशाला ओपी पंचमुखी मंदिर के पास बुलेट ने गैस एजेंसी कर्मी को रौंदा, भाग रहे सवार को ग्रामीणों ने दबोचा

धनबाद। गौशाला ओपी के गौशाला ओपी अंतर्गत पंचमुखी मंदिर के समीप शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में देविका गैस एजेंसी के कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद उर्फ सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरेंद्र प्रसाद बनियहीर के निवासी हैं।

तेज रफ्तार बुलेट ने मारी टक्कर मिली जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र प्रसाद अपने दैनिक कार्य से जा रहे थे, तभी JH10 DF 3776 नंबर की बुलेट ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सुरेंद्र प्रसाद सड़क पर गिरकर तड़पने लगे।

भागने की कोशिश नाकाम, स्थानीय लड़कों ने दिखाया साहस

हादसे के बाद बुलेट सवार ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद स्थानीय युवकों ने हिम्मत दिखाई और पीछा कर बुलेट समेत सवार को पकड़ लिया। पकड़े गए चालक और बुलेट को स्थानीय लोगों ने तत्काल गौशाला ओपी को सौंप दिया।

इलाज जारी स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुरेंद्र प्रसाद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बुलेट को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र के लोगों ने पंचमुखी मंदिर जैसे व्यस्त इलाके में वाहनों की गति पर नियंत्रण रखने की मांग की है।

स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद, चोट की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद (SNMMCH) रेफर कर दिया है। परिजनों और सहकर्मियों में इस घटना को लेकर काफी चिंता देखी जा रही है। स्थानीय युवकों द्वारा पकड़े गए बुलेट सवार से अब पुलिस पूछताछ कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000