नगर निगम चुनाव: वार्ड (52) में प्रियंका देवी ने किया जनसंपर्क के जरिए मांगा आशीर्वाद

जोशी न्यूज़ में आपका स्वागत है।
नगर निगम चुनाव: वार्ड (52) में प्रियंका देवी ने किया जनसंपर्क के जरिए मांगा आशीर्वाद
चासनाला (धनबाद): धनबाद नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही वार्ड संख्या 52 में चुनावी पारा चढ़ गया है। शुक्रवार को पार्षद प्रत्याशी प्रियंका देवी (चुनाव चिन्ह: मोतियों का हार, क्रमांक-4) ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र का व्यापक दौरा किया और मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
दोपहर से शाम तक चला सघन अभियान
जनसंपर्क अभियान की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे से बी टाईप, बड़ा मोर बाजार, दो नंबर बस्ती, सात नंबर बस्ती, मद्रासी पत्ती, सम्राट नगर, स्थित चासनाला सूर्य मंदिर में माथा टेक कर की गई। यहाँ से समर्थकों का हुजूम नदी किनारे की विभिन्न बस्तियों, गोपट्टी, रहमत नगर और आजाद नगर पहुंचा।
गली-कूचों में जनसंवाद
प्रत्याशी प्रियंका देवी ने । इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और वार्ड के सर्वांगीण विकास का वादा किया। इसके पश्चात कारवां इंदिरा चौक शिव मंदिर, कांटाघर और न्यू मोती नगर पहुंचा, जहां स्थानीय निवासियों ने प्रत्याशी का स्वागत किया।
विकास के मुद्दे पर मांगा समर्थन
शाम 5:30बजे अभियान के समापन पर प्रियंका देवी ने कहा कि जनता का प्यार और भरोसा ही उनकी ताकत है। उन्होंने ‘मोतियों का हार’ छाप (क्रमांक 4) पर मोर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की, ताकि वार्ड 52 को एक आदर्श वार्ड बनाया जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000