लोको बाजार हादसा 10 चक्का हाइवा ने ली कंद्रा बाजार के दुकानदार की जान पुलिस और प्रशासन के खिलाफ फूटा आक्रोश।

लोको बाजार हादसा 10 चक्का हाइवा ने ली कंद्रा बाजार के दुकानदार की जान पुलिस और प्रशासन के खिलाफ फूटा आक्रोश।

धनबाद के सुदामडीह मंगलवार की सुबह सुदामडीह थाना क्षेत्र के लोको बाजार में एक भीषण सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार 10 चक्का हाइवा ने बाइक सवार को पीछे से कुचल दिया, जिससे मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान कंद्रा बाजार निवासी रंजीत दे उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में हुई है। वह कंद्रा बाजार में ही एक पूजा दुकान का संचालन करते थे। घटना सुबह करीब 10:00 बजे की है, जब रंजीत अपनी बाइक JH10AU 2839 से कंद्रा की ओर से झरिया की तरफ जा रहे थे। इसी दिशा में पीछे से आ रहे एक 10 चक्का हाइवा नंबर JH16E 3281 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और रौंदते हुए ऊपर चढ़ा दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि रंजीत दे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा
पुलिस की लापरवाही स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़कों पर पुलिस की लापरवाही और प्रभावी निगरानी न होने के कारण आम लोगों की जान जा रही है।
प्रशासन की अनदेखी: निवासियों का आरोप है कि धनबाद डीटीओ और जिला प्रशासन की लापरवाही से इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। महज दो दिन पहले भी इसी सड़क पर एक हादसा हुआ था, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए, जिसके परिणामस्वरूप आज फिर एक घर का चिराग बुझ गया।
शोक की लहर
रंजीत दे कंद्रा बाजार के एक प्रतिष्ठित दुकानदार थे। उनकी असामयिक और दर्दनाक मृत्यु की खबर मिलते ही कंद्रा बाजार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना में शामिल हाइवा को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000