दुर्गापूजा को लेकर डीसी, एसपी ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर डीसी, एसपी ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण

झरिया सुदामडीह पाथरडीह दिनोब्ली मोड सिंदरी। दिनांक 28 सितंबर 2025 दिन रविवार समय 2 बजे दिन में दुर्गापूजा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लेने को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने झरिया विधानसभा के सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीनोबली मोर्ड पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि पूजा में किसी तरह का भक्तों को परेशानी नहीं होना चाहिए । उन्होंने पूजा आयोजकों से पंडाल की व्यवस्थाओं, अग्निशमन सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों ने साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि दुर्गापूजा जिले का प्रमुख पर्व है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।

उपायुक्त ने पूजा के बाद मूर्ति विषर्जन की जानकारी सिंदरी डीएसपी से लिया है।

वहीं एसपी प्रभात कुमार ने पुलिस बल को चौक-चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अलर्ट रहने का निर्देश दिया। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं तथा किसी भी समस्या की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। इस मौके पर सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम, जोड़ापोखर अंचल निरीक्षक आशुतोष कुमार,झरिया इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार, जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंहअन्य थाना प्रभारीथे।

पाथरडीह से जोशी न्यूज़ रिपोर्टर मुजाहिद की खास रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000